BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से होली के पूर्व गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासो से होली के पूर्व गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात.

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2025 6:08 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 5.22 करोड़ रूपए का भुगतानशक्कर कारखाने द्वारा अब तक किसानों को कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुकाकवर्धा ,8 मार्च 2025होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया। पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741421646 3e5424319268ef1c80a9 राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न.
Next Article कवर्धा : कवर्धा में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260908 123349
घरघोड़ा में ‘वूमेन फॉर ट्री’ की पहल, 300 फलदार पौधों से संवरेगा मुक्तिधाम परिसर महिलाओं ने संभाली पौधों की जिम्मेदारी, साग-सब्जी की खेती से आजीविका का भी रास्ता तैयार
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
जमीन सीमांकन की प्रक्रिया होगी डिजिटल, 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने की सुविधा
कवर्धा September 8, 2026
file 0000000004d482119201a7810a83a224
एनटीपीसी तलाईपाली में करोड़ों के लेन-देन के आरोप, एसपी रायगढ़ से शिकायत आठ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के नाम पर कथित समझौते का मामला, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 8, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने किया कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एआई एवं मीडिया रिसर्च सेंटर और सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ
राजधानी September 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d