BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होने जा रहा आयोजन राज्यपाल रमेन डेका करेंगे समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन में करेंगे शिरकत पहले दिन डॉ.कुमार विश्वास की होगी काव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर समापन समारोह में बिखरेंगे अपनी सुरों का जादू 10 दिनों तक रायगढ़ में देश के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह का मंच पहलवान दिखाएंगे दांव पेंच, 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर में होगी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होने जा रहा आयोजन राज्यपाल रमेन डेका करेंगे समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन में करेंगे शिरकत पहले दिन डॉ.कुमार विश्वास की होगी काव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर समापन समारोह में बिखरेंगे अपनी सुरों का जादू 10 दिनों तक रायगढ़ में देश के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह का मंच पहलवान दिखाएंगे दांव पेंच, 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर में होगी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता

Basant Ratre
Last updated: August 19, 2025 9:05 am
Basant Ratre 100 Views
Share
5 Min Read
spiral null 1755574046759
SHARE


रायगढ़, 18 अगस्त 2025/ देश विदेश में प्रतिष्ठित रायगढ़ के चक्रधर समारोह के 40 वें संस्करण का शुभारंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। 10 दिवसीय समारोह में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 40 वें चक्रधर समारोह 2025 का आयोजन आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय समापन समारोह में शिरकत करेंगे। यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन प्रतिदिन सायं 7 बजे से रामलीला मैदान रायगढ़ में होगा।


        समारोह का शुभारंभ 27 अगस्त को गणेश वंदना के साथ होगा, जिसे स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दिल्ली से आए पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे और प्रसिद्ध कवि डॉ.कुमार विश्वास अपनी ओजस्वी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। द्वितीय दिवस 28 अगस्त को श्रीमती पूजा जैन रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री राजनंदिनी पटनायक  रायगढ़ द्वारा ओडिशी, श्रीमती प्रियंका सलूजा बिलासपुर द्वारा कथक, डॉ.राखी रॉय भिलाई द्वारा भरतनाट्यम एवं सुश्री देविका देवेन्द्र एस मंगलामुखी आगरा द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।


           तृतीय दिवस 29 अगस्त को सुश्री राधिका शर्मा रायपुर एवं सुश्री अंजली शर्मा पुणे द्वारा कथक, गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ बेंगलोर द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री आरू साहू धमतरी द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं महाराष्ट्र के पं.योगेश शम्सी तबला पर प्रस्तुति देंगे। 30 अगस्त को प्रो.डॉ.लवली शर्मा खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय द्वारा सितार वादन, सुश्री इशिका गिरी रायपुर द्वारा कथक, सुश्री भूमिसुता मिश्रा एवं सुश्री लिप्सा रानी बिस्वाल रायपुर द्वारा ओडिसी, श्रीमती श्वेता वर्मा लखनऊ द्वारा कथक, पद्मश्री राधेश्याम बारले भिलाई द्वारा पंथी एवं जनाब अनीस साबरी दिल्ली द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी।


           31 अगस्त को सुश्री आद्या पाण्डेय भिलाई द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री शैल्वी सहगल रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री अन्विता विश्वकर्मा रायपुर द्वारा शास्त्रीय नृत्य शैली, डॉ.कृष्ण कुमार सिन्हा राजनांदगांव कथक पर प्रस्तुति देंगे। इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा (चिराग जैन एंड कं.), दिल्ली एवं श्री बंशीधर मिश्रा (हास्य कवि) बिलाईगढ़ द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।


            01 सितम्बर को डॉ.योगिता मांडलिक इंदौर द्वारा कथक, श्री भूपेन्द्र बरेठ एवं ग्रुप बिलासपुर द्वारा कथक, डॉ.विपुल रॉय दिल्ली द्वारा संतूर वादन एवं श्री नितिन दुबे एवं ग्रुप रायगढ़ लोक गायन पर प्रस्तुति देंगे। 02 सितम्बर को कुमारी काजल कौशिक बिलासपुर द्वारा कथक, श्री नरेन्द्र गुप्ता रायगढ़ द्वारा काव्य पाठ, श्री सचिन कुम्हरे कबीरधाम द्वारा कथक, श्रीमती छाया चंद्राकर एवं समूह रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत एवं खैरागढ़ के श्री दीपक दास महंत तबला वादन पर प्रस्तुति देंगे। 03 सितम्बर को श्री अर्नव चटर्जी मुंबई द्वारा गायन, श्रीमती वासंती वैष्णव एवं समूह बिलासपुर द्वारा कथक, श्रीमती अजीत कुमारी कुजूर रायपुर द्वारा भरतनाट्यम, श्रीमती निलांगी कालान्तरे जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा कथक एवं अबुझमाड़ के श्री मनोज प्रसाद मलखम्ब का प्रदर्शन करेंगे।


          04 सितम्बर को कुमारी नित्या शर्मा सतना द्वारा कथक (लखनऊ घराना), सुश्री यामी वैष्णव सारंगढ़ द्वारा कथक, श्री मोहित शास्त्री मुम्बई द्वारा बांसुरी वादन, कलईमामणि गुरू श्रीमती गोपिका वर्मा चेन्नई द्वारा मोहिनीअट्टम एवं श्रीमती कविता वासनिक एवं ग्रुप दुर्ग छत्तीसगढ़ी लोकरंग पर प्रस्तुति देंगी। समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री डॉ.नलिनी कमलिनी अस्थाना दिल्ली द्वारा कथक एवं प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर, मुम्बई गायन की प्रस्तुति देंगे।

1 से 3 सितम्बर तक होगी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता
चक्रधर समारोह के अंतर्गत 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर, रायगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 2 26 डिजिटल फसल सर्वे के कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रगति लाएं-कलेक्टर शासकीय परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
Next Article IMG 20250819 WA0028 घरघोड़ा : एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मोबाइल मेडिकल वैन का किया औचक निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?