BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2026 8:13 pm
Basant Ratre 49 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1774605684 84e9c7121494afbc03f1

रायपुर, 27 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान में सीनियर पुरुष वेटलिफ्टिंग (71 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों में रोमांच भर दिया।

प्रतियोगिता में मिजोरम के सिल्वन बेह्रोथाटलो (Silvan Beihrothatlo) ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में उत्कृष्ट संतुलन बनाते हुए कुल 281 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।वहीं, कर्नाटक के मंजूनाथ मराठी (Manjunath Marati) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 270 किलोग्राम के कुल वजन के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपनी मजबूत तकनीक का प्रदर्शन किया।

अरुणाचल प्रदेश के तायर रोनिक (Tayar Ronik) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 255 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड के हर्षित बागे, असम के मानस ज्योति मेच और केरल के श्रीकुट्टनकुट्टन सहित कई प्रतिभागियों ने भी अपनी दमदारी दिखाई और कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की।

देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति को भी एक मंच पर ला रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन : किसान प्रमोद उद्यानिकी खेती से बना आत्मनिर्भर
Next Article राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026
7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0013
💥👉मेड़ के झगड़े ने ली जान, 48 घंटे में खुला जुनवानी हत्याकांड का राज ⚡भटगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश ने खेला खूनी खेल; आरोपी सलाखों के पीछे
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0005
विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति, श्रमिकों की सुविधा और राजस्व के लंबित प्रकरणों के विषय में किया प्रश्न
Blog July 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?