BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुकमा : पुनर्वास केंद्र सुकमा में सैचुरेशन शिविर का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुकमा : पुनर्वास केंद्र सुकमा में सैचुरेशन शिविर का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: March 25, 2026 7:31 pm
Basant Ratre 36 Views
Share
2 Min Read
SHARE

45 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सुकमा, 25 मार्च 2026जिले में शासन की पुनर्वास नीति को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नक्सल पुनर्वास केंद्र में बुधवार को कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में एक विशेष सैचुरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नवीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।

जिला सीईओ श्री ठाकुर ने स्वयं पुनर्वास केंद्र में सैचुरेशन शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया, ताकि उन्हें शीघ्र आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत नए जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई, जिससे उन्हें नियमित रोजगार के अवसर मिल सकें।

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु आवश्यक दस्तावेजों का संग्रहण किया गया, जिससे हितग्राहियों को स्वच्छता से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

शिविर में बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

यह पहल न केवल आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रशासन की इस संवेदनशील और समन्वित पहल से क्षेत्र में विकास और विश्वास दोनों को मजबूती मिल रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश के लिए 30 मार्च से आवेदन प्रारंभ
Next Article सुकमा : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेश का सुनहरा अवसर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

धमतरी : अवैध डीजल भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3100 लीटर डीजल जब्त
Blog March 25, 2026
सुकमा : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेश का सुनहरा अवसर
Blog March 25, 2026
कवर्धा : आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश के लिए 30 मार्च से आवेदन प्रारंभ
Blog March 25, 2026
कवर्धा : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Blog March 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?