BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सक्ती : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सक्ती : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Basant Ratre
Last updated: May 13, 2025 7:21 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने समाधान शिविर अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से किया समीक्षा, शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के दिए निर्देश

समस्त विभागों को एकजूट होकर ग्राम जल जागरूकता अभियान को सफल बनाने है : कलेक्टर

सक्ती, 13 मई 2025

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा किया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल जागरूकता अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस अभियान को सफल बनाने में कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का अहम योगदान हो सकता है। इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन,जल प्रबंधन के महत्व को समझना जरूरी है। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा की बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सक्ती : समाधान शिविर में चंद्रिका बाई गोंड को तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला स्तरीय हिट एंड रन कमेटी की बैठक आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d