BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: May 28, 2025 6:59 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1748417714 035e10a5fb1f572dba0e

योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग ज्यादा जरूरी

रायपुर/ 27 मई 2025

राज्यपाल श्री रमेन डेका उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना अथवा गतिविधि के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान श्री डेका ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। पौधे लगाने के साथ ही उसके जीवित रहने पर भी उतना ही ध्यान दें और लोगों को पर्यावरण की मानव जीवन में महत्ता के लिए पेड़ों की आवश्यकता व उसके महत्व की जानकारी दें। उन्होंने सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात जिला स्तरीय अधिकारियों से कही।

इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बना कर, उसे अमल में लाने पर जोर दिया।राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है।

इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें और पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर पर विद्यमान लोगों तक पहुंचाने पर विशेष रूप से फोकस करने की बात इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इसी तरह महिला समूहों को स्वावलम्बी बनाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए ।

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित-राज्यपाल श्री रमेन डेका समीक्षा बैठक के उपरांत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में विकासखण्ड कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत और पखांजूर तहसील की इशिका बाला ने कक्षा 10वीं में 99.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। राजपाल ने इन मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन-राज्यपाल श्री रमेन डेका समीक्षा बैठक के पहले जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां पर कृषि विज्ञान केन्द्र, नियद नेल्लानार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी बनने के संबंध में जानकारी ली। बिहान समूह की महिलाओं ने अपनी व्यवसाय गतिविधियों के बारे में बताया, जिस पर राज्यपाल ने आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया।राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत लगाया आम का पौधाजिला प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत जिला पंचायत प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250528 WA0015 scaled एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
Next Article जशपुर-चिरायु से नोवेल के जन्मजात होंठ व तालू का हुआ सफल इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?