BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान त्रवेंद्र साहू की बदली किस्मत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान त्रवेंद्र साहू की बदली किस्मत

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2026 6:01 pm
Basant Ratre 22 Views
Share
3 Min Read
SHARE

टमाटर की खेती से मिला भरपूर फायदा- शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का मिला

अनुदान- यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा- लगभग 7 लाख रूपए का मिला शुद्ध मुनाफा- अब तक लगभग 10 लाख रूपए के टमाटर की हुई बिक्री

1768650849 3ad3e8da959c6da5dc0e

राजनांदगांव 17 जनवरी 2026

धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने तथा टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान श्री त्रवेंद्र साहू की किस्मत बदल गई है। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा के किसान श्री त्रवेंद्र साहू को शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का अनुदान मिला।

जिससे उन्होंने धान की फसल के बदले 1.5 एकड़ में मल्चिंग पद्धति से टमाटर की खेती की। प्राप्त राशि से उन्हें मदद मिली और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ड्रिप, टमाटर के पौधे, खाद, दवाई पर व्यय किए।

इस वर्ष टमाटर की बम्पर पैदावार होने से उन्हें बहुत फायदा हुआ। किसान श्री त्रवेंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 10 लाख रूपए के टमाटर की बिक्री की है। जिसमें उन्हें लगभग 7 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

उन्होंने बताया कि धान के बदले टमाटर की खेती उनके लिए बहुत फायदेमंद रही है। शासन की योजनाओं से लाभ मिलने से वे आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्ध हुए हैं। सरकार द्वारा सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन एवं सहायता राशि दी जा रही है।

किसान श्री त्रवेंद्र साहू ने बताया कि अधिक मात्रा में टमाटर का उत्पादन होने पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तथा राजनांदगांव एवं लोकल मार्केट में बिक्री के लिए भेज रहे हैं। अब तक 1000 कैरेट टमाटर की बिक्री कर चुके हैं। उन्होंने परी वेरायटी का टमाटर लगाया है। टमाटर की बहुत डिमांड रही और बहुत अच्छी कीमत मिली।

अभी भी टमाटर की तोड़ाई का कार्य जारी है। मार्च तक पर्याप्त टमाटर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से प्रेरित होकर धान के बदले टमाटर की फसल लेने से बहुत फायदा हुआ है। किसान कब खेती-किसानी के लिए नवीन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कार्य में आसानी हुई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : एलिम्को द्वारा वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन
Next Article रायपुर : आधुनिक खेती से बदली तस्वीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

जांजगीर-चांपा में फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी
Blog February 26, 2026
1002236137 scaled
नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 👉16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारीनशा मुक्ति, ब्लैक स्पॉट सुधार, हिट एंड रन, अजा/अजजा प्रकरणों पर सख्त निर्देश
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0006
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0037
रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Blog February 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?