BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों की ली बैठक.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों की ली बैठक.

Basant Ratre
Last updated: January 2, 2025 7:38 pm
Basant Ratre 74 Views
Share
2 Min Read
1735826619 3374517bfa4272c1b6f8
SHARE

भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश- जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों में जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने दिए निर्देश राजनांदगांव 02 जनवरी 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के जल स्त्रोत विहीन ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। जिससे आने वाले ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के 24 जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों का चिन्हांकन कर लिया गया हैं। जहां जल समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूत है। इसके लिए चिन्हांकित ग्रामों में जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। वन विभाग को चिन्हांकित ग्रामों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने कहा। जल स्त्रोत विहीन एवं संभावित जल समस्या वाले ग्रामों में जल संरक्षण के लिए स्ट्रक्चर तैयार करने कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर ज्यादा से ज्यादा जल संरचना निर्माण करने कहा। जिले में निर्मित पुराने स्टाप डेम एवं नाला बंधान एवं अन्य जल संरचनाओं की आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। जिससे अच्छे से पानी का संरक्षण हो सके। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को लाल पानी वाले हेण्डपंपों की जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री निलेश रामटेके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735818296 53bbcf6406234030fae2 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर.
Next Article 1735826698 99595d9c3466da6a9f7f राजनांदगांव : मेहनतकश महिलाओं के लिए शासन की महतारी वंदन योजना उम्मीदों की तरह.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

महासमुंद : सेक्टर बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
Blog February 23, 2026
रायपुर : कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
Blog February 23, 2026
उत्तर बस्तर कांकेर : सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ‘कर्मयोगी भारत’ में 31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य
Blog February 23, 2026
IMG 20260223 090958
🔴 घरघोडा़ में मेगा प्लेसमेंट कैम्प: 480 युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका!
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?