BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण.

Basant Ratre
Last updated: December 10, 2024 3:26 pm
Basant Ratre 99 Views
Share
3 Min Read
1733824656 314875fb90627eaf549c
SHARE

उत्तरप्रदेश के दो मंत्रियों ने पवित्र गंगा जल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित कियामहाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में राज्य सरकार पंडाल लगाएगी, लोगों के ठहरने – भोजन की व्यवस्था रहेगीरायपुर, 10 दिसंबर 2024उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया है।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री श्री साय से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक है। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था हेतु महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए भूमि आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733824507 2f5d587c25534df21348 रायपुर : गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
Next Article जगदलपुर : उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु सहकारी समितियों-महिला समूहों एवं ग्राम पंचायतों से 20 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026
IMG20260301124423 scaled
👉💥ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
Blog March 1, 2026
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन
Blog March 1, 2026
IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?