BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री श्रीमती राजवाड़े.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री श्रीमती राजवाड़े.

Basant Ratre
Last updated: January 2, 2025 7:34 pm
Basant Ratre 76 Views
Share
2 Min Read
1735824986 26b14285296768dee178
SHARE

सक्ती जिले के जैजैपुर में 3.30 करोड़ रूपए के विकास व निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजनरायपुर, 02 जनवरी 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सक्ती जिले के नगर पंचायत जैजैपुर को 3.30 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 29 विकास व निर्माण कार्यों का सौगात दी है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आगामी समय में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत जैजैपुर सहित जिलेवासियों को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नव वर्ष 2025 की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पंचायत जैजैपुर क्षेत्र में 3 करोड़ 30 लाख रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश सरकार के गठन के बाद अल्प समय में ही तेजी से अनेकों कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए की 11वीं किस्त जारी की जा चुकी है। इसी तरह किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का निःशुल्क दर्शन भी कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे बड़ी संख्या में प्रदेश के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पूर्व विधायकगण सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी नारी शक्ति और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735822914 5a6e4dd1a6003d82e44c दुर्ग: कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र अरसनारा का किया निरीक्षण
Next Article 1735818296 53bbcf6406234030fae2 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260223 090958
🔴 घरघोडा़ में मेगा प्लेसमेंट कैम्प: 480 युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका!
Blog February 23, 2026
रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Blog February 22, 2026
अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?