BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना : खाता खुलवाना और पैसा निकालना हुआ आसान नियद नेल्ला नार योजना.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना : खाता खुलवाना और पैसा निकालना हुआ आसान नियद नेल्ला नार योजना.

Basant Ratre
Last updated: January 3, 2025 7:03 pm
Basant Ratre 83 Views
Share
3 Min Read
1735910796 4dbf6585ab99dee68b9e
SHARE

गाँवों में समूह की दीदियाँ पहुँचा रही बैंकिंग सुविधाबैंक दूर होने से ग्रामीणों को होती थी परेशानीरायपुर, 03 जनवरी 2025नियद नेल्ला नार योजनांतर्गत सुकमा जिले के दूरस्थ गाँव जो मुख्य शहर से काफ़ी दूर स्थित होते हैं वहाँ बैंक सुविधाओं को पहुंचाना बहुत कठिन कार्य होता है। वर्तमान में शासकीय योजनाओं की राशि भी डीबीटीएल के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। ऐसे में ग्रामीणों को लेन देन के लिए बैंक तक जाना बहुत मुश्किल होता था। हितग्राहियों से बैंको की दूरी कम करने के लिए जिला पंचायत सुकमा के सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के द्वारा अभिनव पहल किया गया है जिसमें एनआरएलएम बिहान के स्व-सहायता समूह की दीदियों के द्वारा बीसी सखी के रूप में गांव में शिविर लगाकर और घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधा प्रदान किया जा रहा है। बीसी सखी के द्वारा ग्रामीणों के बैंक संबंधी सारा काम घर पहुंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के बैंक तक आने जाने का समय और पैसा दोनों बच रहा है। अपने घर में ही बैंक सुविधा मिल जाने से ग्रामीण बहुत खुश हैं। बैंक सखियों को भी इस कार्य से आमदनी हो रही है जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता की राह मिली है।नेटवर्क की पहुंच से हुआ काम आसाननियद नेल्ला नार योजनांतर्गत चिन्हांकित गाँवों में नेटवर्क लग जाने से बीसी सखी दीदीयों के द्वारा पैसे का लेन देन किया जा रहा है। आधार इनेबल मशीन की सहायता से हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार उनके खाते से पैसे निकालकर भुगतान भी किया जा रहा है। बीसी सखी के द्वारा उनके गाँव में घर घर जाकर उनका जनधन खाता भी खोला जा रहा है।’दिसम्बर में ग्रामीणों को 67 हज़ार का भुगतान’: घर पहुंच बैंकिंग सुविधा से ग्रामीण हुए खुशनियद नेल्ला नार योजनांतर्गत गाँव सिलगेर, एलमागुण्डा, दुलेड़, परिया, दुब्बामरका और सामसट्टी में 6 बीसी सखियों भारती कोरसा, सुष्मिता माडकाम, पोड़ियाम कोइंदे, माडवी राजू, वंजाम जोगी और मीडियाम मनोज के द्वारा नक़द लेन देन संबंधी कार्य सहजता से किया जा रहा है। उनके द्वारा दिसंबर माह में कुल 106 हितग्राहियों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 67 हज़ार रुपये का भुगतान किया गया। दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों के द्वारा बैंकिंग सेवा के माध्यम से पैसा आहरण करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे अपने खाते से 100, 200 तो कभी 500 रुपये का आहरण कर रहे हैं। घर पहुंच पैसा मिल जाने से ग्रामीण बहुत खुश हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735909255 795641e9816b6b86e71d बलरामपुर : छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटाः प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अद्भुत सफर.
Next Article 1735904074 3fa5ad0aaecfe3a68a6f अम्बिकापुर : पारंपरिक खेती छोड़ परिमल ने शुरू की गेंदे के फूलों की खेती, बंपर उत्पादन से दुगुनी हुई कमाई.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
1 3
रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Blog February 25, 2026
IMG202511241632182
बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Blog February 25, 2026
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?