BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक रूप से समृद्ध है छत्तीसगढ़ की धरती – श्री अरुण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक रूप से समृद्ध है छत्तीसगढ़ की धरती – श्री अरुण साव

Basant Ratre
Last updated: February 24, 2025 7:23 am
Basant Ratre
Share
2 Min Read
1740322561 9c96fb873509c05f1c4d
SHARE

उप मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ, अटल परिसर का लोकार्पण भी कियारायपुर, 23 फरवरी 2025उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में महंत लाल दास महाविद्यालय मैदान में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शिवरीनारायण नगर पंचायत में प्रतीक्षा बस स्टैंड में नवनिर्मित अटल परिसर में भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर अटल परिसर का लोकार्पण भी किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करते हुए कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां के मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में भी हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं, यह पवित्र धाम है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पौराणिक रूप से समृद्ध है। इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सर्वश्री अंबेश जांगड़े और चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1740311149 e5eb3866eadb2de49d81 रायपुर : धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक रूप से समृद्ध है छत्तीसगढ़ की धरती – श्री अरुण साव.
Next Article 1740322095 ba7991cb5875d7a6f931 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00512
छत्तीसगढ़ में बस किराये में 40% वृद्धि पर BSP का विरोध, बढ़ा हुआ किराया तत्काल वापस लेने की मांग
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026
IMG 20261016 WA0013
महाड़ सत्याग्रह के 100वें वर्ष की स्मृति में रायपुर में गूंजा समानता और सामाजिक न्याय का संदेश पंचशील बौद्ध विहार में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, 20 मार्च 2027 को महाड़ पहुंचने का आह्वान
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026
बैरागपारा मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता
कबीरधाम October 14, 2026
सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, पंडरिया थाने में FIR दर्ज करने की मांग
कबीरधाम October 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d