BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ : रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ : रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2026 6:26 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षणऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजीसे प्रगति परसमय-सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

रायगढ़, 6 फरवरी 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण एवं सुशासन की नीति के अनुरूप रायगढ़ को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों एवं बुनियादी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इतवारी बाजार, नालंदा परिसर, कयाघाट, किसान राइस मिल के पास ऑक्सीजोन तथा ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी।

कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ शहर को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित क्षेत्र एवं सुव्यवस्थित शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इतवारी बाजार एवं कबीर चौक क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन को उन्होंने भविष्य की महत्वपूर्ण हरित पहल बताया।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्ण होने के पश्चात यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक आधुनिक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसान राइस मिल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर पहुंचकर वहां प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली।

पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के समग्र विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद रायगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्री डिग्री लाल साहू, श्री उमेश अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, श्री आशीष ताम्रकार, श्री पावन अग्रवाल, श्री सुशील मित्तल, श्री बलबीर शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित जनप्र्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next Article बलरामपुर : मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान परिवार को मिली आर्थिक राहत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

March 3, 2026
Blog March 3, 2026
मुंगेली : जनदर्शन: अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Blog March 3, 2026
IMG 20260303 WA0007
पीएम श्री विद्यालय फगुरम का वार्षिक उत्सव: प्रतिभा, संस्कार और विज्ञान का संगम
Blog March 3, 2026
कवर्धा : जिले की 184 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने प्रक्रिया शुरू
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?