BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तमनार में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का भरोसेमंद मंच, मौके पर ही मिली राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तमनार में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का भरोसेमंद मंच, मौके पर ही मिली राहत

Basant Ratre
Last updated: March 13, 2026 6:39 pm
Basant Ratre 34 Views
Share
4 Min Read
2 4 scaled
SHARE


रायगढ़, 13 मार्च 2026। जिले के तमनार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और समाधान का सशक्त मंच बनकर सामने आया।

1002404549

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण अपनी समस्याओं और उम्मीदों के साथ शिविर में पहुंचे, जहां कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत दी गई।

योजनाओं का लाभ मिलने पर लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।

1002404547


शिविर में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी स्वयं उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को जल्द राहत मिल सके।

1002404553


शिविर में जिले के विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से आवेदन प्राप्त किए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे। कई मामलों में तत्काल समाधान कर हितग्राहियों को राहत भी दी गई।

1002404552


कई हितग्राही योजनाओं से हुए लाभान्वित
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया—
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।


मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल और 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए।


कृषि विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को जैविक कीटनाशक और मृदा हेल्थ कार्ड दिए गए।


जनपद पंचायत तमनार द्वारा 11 राशन कार्ड, 7 पेंशन प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।


उद्यान विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को पौधे वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अन्नप्राशन, पोषण किट, गोद भराई और नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया।


समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को सहारे के लिए छड़ी दी गई।


श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड तथा अपेक्स बैंक की ओर से किसानों को केसीसी कार्ड और चेक वितरित किए गए।


हितग्राहियों ने जताया आभार
मत्स्य विभाग से जाल प्राप्त करने वाली सविता सिदार ने बताया कि पहले मछली पकड़ने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब जाल मिलने से उनके काम में आसानी होगी।
वहीं हरिशंकर साहू ने पेंशन प्रमाण पत्र मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


समारू राम ने कहा कि समाज कल्याण विभाग से मिली छड़ी उनके लिए बड़ा सहारा बनेगी।


जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एक मंच पर मौजूद रहते हैं, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती और कई कार्य यहीं आसानी से हो जाते हैं।


बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर नए आवेदनों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया। पूरे शिविर में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर जनपद पंचायत तमनार अध्यक्ष जगेश्वर सिदार, सत्यानंद राठिया, रमेश चंद्र बेहरा, सतीश बेहरा, जतिंद्र साव, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260313 WA0030 💥💥👉एनएचएम कर्मचारियों की आवाज पहुंची सत्ता के दरबार तक, कैशलेस सुविधा और लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री से हुई अहम चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260313 WA0030
💥💥👉एनएचएम कर्मचारियों की आवाज पहुंची सत्ता के दरबार तक, कैशलेस सुविधा और लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री से हुई अहम चर्चा
Blog March 13, 2026
spiral null 1773396288280
स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में विकास और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन
Blog March 13, 2026
IMG 20260311 WA0008
पार्षद के द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Blog March 13, 2026
IMG 20260312 105704
रायगढ़ में फैक्ट्रियों पर सख्ती: श्रम कानून उल्लंघन पर लाखों का जुर्माना
Blog March 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?