घरघोड़ा। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को युवा साथी सेवा संगठन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को कंबल वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए संगठन ने यह पहल की, ताकि किसी भी मरीज को ठंड से परेशान न होना पड़े।

संगठन के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवा ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है, और आने वाले दिनों में भी यह संगठन समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन पदाधिकारी व सदस्य:
नवीन मिश्रा – अध्यक्ष
प्रियांशु बघेल – सचिव
अनीश उरांव – कोषाध्यक्ष
जागेश्वर कुर्रे – महासचिव
विभाष बर्मन
राहुल सारथी
साजिद खान
करण महंत
आनंद बंजारे
अंशु उरांव
देव उरांव
संगठन का रजिस्ट्रेशन नंबर: 122202537671
इस सामाजिक पहल के लिए स्थानीय लोगों एवं अस्पताल स्टाफ ने युवा साथी सेवा संगठन की प्रशंसा की।
