BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन

Basant Ratre
Last updated: October 21, 2025 8:16 am
Basant Ratre
Share
4 Min Read
Screenshot 20251021 080105
SHARE

ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ विधायक भावना बोहरा ने हर्ष-उल्लास के साथ मनाई दीपावली, बच्चों के साथ किया भोजन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके मंगलमय जीवन और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भावना बोहरा के साथ ग्राम सेमरहा के बच्चों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी, उनके साथ पटाखे फोड़ें, एक दूसरे का मुंह मीठा किया और विधायक भावना बोहरा के साथ रात्रि भोजन भी किया। भावना बोहरा ने बच्चों को ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद दिया, उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज दीपावली के अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों का आगमन हुआ। उनके साथ दीपावली मानकर मन को बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। उनके चेहरों की मुस्कान और खुशी देखकर मन को यह संतोष है कि एक अभिभावक के रूप में मैनें उनके प्रति जो जिम्मेदारी ली है उसे हमेशा पूरी करती रहूंगी। ये सभी बच्चे मेरे परिवार का हिस्सा है इसलिए मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है कि हर त्योहार में उनके साथ रहूं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई कमी न होने दूं, उनके परिजन उन्हें जो खुशियां देते उन्हें मैं पूरा कर सकूं, मेरा बस यही प्रयास है।

उनकी शिक्षा में कोई अवरोध न आए, उनका भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित हो इसके लिए मेरी जो भी जिम्मेदारी बनती है उसे मैं हमेशा निभाऊंगी। उनके हर सुख-दुख, तीज-त्योहार में मैं उनके साथ हूँ। उनके परिजनों की कमी को तो मैं पूरा नही कर सकती लेकिन, मेरा एक ही लक्ष्य है कि उन्हें अपने जीवन मे आगे बढ़ने, सफल होने और सही राह चुनने के लिए मैं एक माध्यम बन सकूं। किसी भी परिस्थिति में उन्हें अकेला और अपने परिजनों की कमी महसूस न हो इसके लिए मैं हमेशा प्रयास करती रहूंगी। उनसे एक भावनात्मक जुड़ाव भी है उन्हें कोई तकलीफ न हो किसी भी चीज की कमी न हो इसके लिए मैं लगातार उनसे संपर्क में रहती हूं और विशेष पर्व और त्योहार में उनके साथ मिलकर मानना मुझे स्वयं को एक सुखद अनुभव प्रदान करता है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज दीपावली का पर्व है। यह पर्व न केवल हमारी परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संगम भी है। भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की खुशी में पूरा देश उनके आगमन का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं और एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों को पूरा करने का मैंने हमेशा प्रयास किया। इस प्रयास में पंडरिया विधानसभा की प्रत्येक जनता का मार्गदर्शन, सुझाव एवं सहयोग मुझे मिलता रहा है और मुझे विश्वास है आगे भी यह सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा। पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों को हम गति दे रहें हैं, जनता की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर उसका विस्तार कर रहें हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सुशासन एवं किसानों के कल्याण के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251020 163723 बिना बताए घर से निकली महिला, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट
Next Article IMG20251021121646 scaled टुंडरी गांव में 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिलाईगढ़ पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d