पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए सभी वार्डो में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील

पंडरिया विधायक ने बैरागपारा वार्ड नंबर 15 में आवासीय पट्टा दिलाने की घोषणा
पंडरिया – विदित हो कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावी बिगुल बज चुका है राष्ट्रीय प्रमुख दल अपनी अपनी पार्टी को जीत दिलाने जगह जगह नुक्कड़, नाटक व बैठकों का दौर जारी है इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा सुबह 7 बजे पंडरिया पहुँच कर पंडरिया नगर पालिका चुनाव हेतु प्रमुख वार्डो में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर चुनाव पश्चात वार्डों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने भाजपा को जीत दिलाने अपील की बता दे कि विधायक भावना बोहरा ने भाजपा के सभी पार्षदों को भारी मतों से विजयी बनाने के साथ ही साथ नगर में चहुँ मुखी विकास कराने की भी बात कही है वही आगे कहा कि जिन वार्डो में परेशानियां है वह चुनाव के बाद सभी परेशानियों को प्रमुखता के साथ दूर किया जाएगा बैरागपरा वार्ड नंबर 15 में आवासीय पट्टा के अभाव में आवास से वंचित लोगो को आवासीय पट्टा दिलाने की बात कहीं पंडरिया विधायक ने वार्ड क्रमांक,08,1,13,15 सहित नगर के सभी वार्डो में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के जीत की अपील की है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मीडिया से चर्चा कर कहा कि नगर में भाजपा के प्रति सभी मतददाताओ ने भाजपा को जीत दिलाने की बात कही है वही भाजपा की जीत है पंडरिया नगरपालिका में सुनिश्चित है।
