BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जनता की सुविधाओं हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया 49 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: October 10, 2025 5:27 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
3 Min Read
IMG 20251010 WA0011
SHARE

पंडरिया ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सेवा एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है। इसी क्रम में आज विधायक भावना बोहरा ने 49 लाख 52 हजार रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर खुर्द, बनिया,डुमरिया, मजगांव एवं रणजीतपुर में सीसी रोड, पुलिया निर्माण, भवन एवं विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह विकास कार्य ही समृद्ध पंडरिया की आधारशिला है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उपेक्षित पंडरिया विधानसभा डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। खासकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के जीवन को सुगम बनाने और उनकी समस्याओं का निराकरण मूलभूत सुविधाओं, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों, स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण एवं अति आवश्यक जरूरतों सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। आज गाँव-गाँव में प्रकाश व्यवस्था से हर गली रोशन हो रही है। पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। विकास कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहें हैं वहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना। आज महिला, युवा,किसान और वृद्धजन सबके सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है जिससे उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। यह सभी योजनाएं और निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में भी हम जनता की सुविधा और क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251009 WA0023 जातीय विद्वेष का वीडियो वायरल – पत्थलगांव में सतनामी व आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
Next Article IMG 20251011 WA0047 थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260824 WA0005
थाने के बगल में चोरों का ‘ऑपरेशन छत’: दो दुकानों में लाखों की सेंध, पुलिस को खुली चुनौती!
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0030
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल पर गतिरोध हुआ समाप्त
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0016
बरौद खदान विवाद में नया मोड़: आरोपों की जगह कथित वसूली पर प्रशासन की नजर महेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर SECL अधिकारी ने उठाए सवाल, 18 अगस्त की घटना से किया इनकार — संघ के नाम पर टोकन व कथित वसूली को लेकर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?