BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : शहरी मार्गों के तत्काल सुधार एवं मजबूतीकरण हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट योजना को मिली मंजूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : शहरी मार्गों के तत्काल सुधार एवं मजबूतीकरण हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट योजना को मिली मंजूरी

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 5:47 pm
Basant Ratre 18 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अम्बिकापुर, 18 जनवरी 2026

शहरी यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अम्बिकापुर एवं सीतापुर शहरी भाग में प्रमुख मार्गों के तत्काल सुधार हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट (ओ.टी.आई.) योजना के अंतर्गत कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राज्यमार्ग अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से गांधी चौक होते हुए देवीगंज रोड, सदर रोड से खरसियां चौक तक डामरीकरण तथा खरसिया चौक से दरिमा मोड़ तक सी.सी. रोड निर्माण एवं मध्य में दो पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है।

वर्तमान में सिलफिली, अम्बिकापुर, सीतापुर, पत्थलगांव, कांसाबेल एवं कुनकुरी के शहरी भागों में बी.टी. पैच रिपेयर के माध्यम से सड़क मरम्मत कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, रायपुर की नवीनी परियोजना एस.टी.एम.सी. के अंतर्गत कराया जा रहा है।

इसके लिए कुल 7.24 करोड़ रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है, जिसमें से 5.32 करोड़ रुपये की राशि से आगामी 12 माह तक समस्त शहरी भागों का संधारण किया जाना है।प्रकाशित समाचार दिनांक 15.01.2026 के अनुसार देवीगंज रोड में संधारण कार्य किया गया था।

दिनांक 19.12.2025 की घटना के पश्चात ठेकेदार को दिन के समय मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सिलफिली में पैच रिपेयर पूर्ण होने के पश्चात अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में शेष अथवा नव-निर्मित पॉटहोल्स की मरम्मत कराई जाएगी।यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित संभाग में समस्त कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति के अंतर्गत ही किए जाते हैं। राज्य अथवा केंद्रीय मद से अलग से कोई अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य मदों से कार्य कराना संभव नहीं है।

इसी क्रम में अम्बिकापुरदृसीतापुर शहरी भाग के मजबूतीकरण हेतु ओ.टी.आई. योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित खंड में अम्बिकापुर शहरी भाग कि.मी. 375.600 से 385.700 तक कुल 10.10 कि.मी. तथा सीतापुर शहरी भाग कि.मी. 433.850 से 437.670 तक कुल 3.82 कि.मी. लंबाई सम्मिलित है।परियोजना की कुल लागत 44.82 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है, जिसकी स्वीकृति दिनांक 17.10.2025 को प्राप्त हुई है।

कार्य हेतु 41.99 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी निविदा तिथि 21.01.2026 निर्धारित है।इन कार्यों के पूर्ण होने से शहरी मार्गों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : वीबी-जी राम जी : गांव को श्रम से समृद्धि तक ले जाने की नई गारंटी
Next Article बेमेतरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ई-समन, ई-साक्ष्य, ई-चालान एवं सड़क सुरक्षा (सुरक्षित ड्राइविंग और सुरक्षित सफर) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260225 WA0007
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा
Blog February 25, 2026
IMG 20260225 WA0028
स्वास्थ्य सेवाओं की ‘रीढ़’ के साथ बजट में सौतेला व्यवहार: 17,500 NHM कर्मचारियों के भविष्य पर सरकार ने साधा मौन👉”ज्ञान और गति का संकल्प” में स्वास्थ्य योद्धा क्यों हाशिए पर? NHM संविदा कर्मचारियों ने बजट को बताया ‘उपेक्षा का दस्तावेज’
Blog February 25, 2026
IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
1 3
रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Blog February 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?