BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने गम्भीर बनें अधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने गम्भीर बनें अधिकारी

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 5:00 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

जिले में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के तहत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में की। पिछले कुछ वर्षों से कतिपय लंबित एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि बार-बार समीक्षा करने के उपरांत भी निर्माण कार्यों में समुचित प्रगति नहीं आई है, जो अत्यंत खेदजनक है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण एवं लंबित कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से गम्भीरतापूर्वक करें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में लंबित प्रकरणों में संबंधित अधिकारी तेजी लाएं। साथ ही शासन की मंशानुरूप माओवाद प्रभावित क्षेत्र के चयनित ग्रामों के ग्रामीणों को लाभान्वित करें। इसी तरह आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र अविलंब प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित कार्य एजेंसी को दिए। बताया गया कि पीडीएस के 103 स्वीकृत में 26 कार्य अपूर्ण है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु किश्त की राशि नियमानुसार जारी करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी को दिए। सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि योजनांतर्गत जिले में 38043 आवास निर्माण का लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध 26688 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं तथा निर्माण स्तर के आधार पर हितग्राहियों को किश्तों में राशि जारी की जा रही है। इसके लिए जनपद पंचायत सीईओ की सतत बैठक लेकर तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत छूटे हुए हितग्राहियों को दायरे में शामिल करने के उद्देश्य से ‘आवास प्लस’ के तहत सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 3177 हितग्राहियों का सर्वे पूर्ण हो चुका है तथा 733 का ऑनलाइन के माध्यम से (सेल्फ सर्वे) किया जा चुका है। बैठक में कलेक्टर ने इसके अलावा सामाजिक अंकेक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पीएम जनमन, डीएमएफ एवं जिला निर्माण समिति के अधीन स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेड ऑक्यूपेंसी, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण अभियान, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएमश्री स्कूल योजना सहित राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं को क्रियान्वित करने और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने विभागवार एवं अनुभागवार लंबित प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पीएम एवं सीएम पोर्टल व पीजीएन की साइट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तत्काल निराकृत करने, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों तथा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, श्री बी.एस. उईके, श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं अनुविभागीय अधिकारीगण और विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।कलेक्टर ने क्षय नियंत्रण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवानासमय-सीमा बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने क्षय उन्मूलन दिवस के अवसर पर क्षय नियंत्रण रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट परिसर से रवाना किया। इसके पहले उन्होंने क्षय उन्मूलन एवं नियंत्रण कार्यक्रम में सहभागी बनने व भूमिका सुनिश्चित करने की शपथ सभी अधिकारियों को टीएल मीटिंग के दौरान दिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन 25 मार्च को बेंगलुरू प्रवास पर
Next Article अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया टॉप कर बढ़ाया प्रदेश का मान, कलेक्टर ने किया सम्मानित बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d