BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिलासपुर : मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिलासपुर : मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

Basant Ratre
Last updated: March 22, 2025 6:47 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

अफसरों की ली बैठक, तैयारियों पर संतोष जताया25 तक संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने दिए निर्देशबिलासपुर, 22 मार्च 2025मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने आज मोहभठ्ठा का दौरा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा आने वाले हैं। श्री मोदी विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही यहां एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। युद्धस्तर पर मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री जी के प्रवास की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने लगभग एक घण्टे तक सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। अब तक की तैयारी की प्रगति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने 25 मार्च तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी तैयारी में ध्यान रखा जाये। उन्होंने बदलते मौसम को ध्यान में रखते तैयारियां रखने के निर्देश दिए। तेज गरमी के साथ बरसात की स्थिति की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी किया जाये। सभास्थल के साथ-साथ पार्किंग भी पर्याप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। उनके यहां आने-जाने मंे हितग्राहियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने चाहिए। सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते दो-तीन घण्टे पहले हितगा्रहियों को पहुंचना होगा। लगभग 2 लाख लोगों के समागम की संभावना है। श्री दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल पर भी जनसुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर अवनीश शरण ने मुख्यमंत्री के सचिव को अब तक की तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की सभास्थल 55 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री जी एवं उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार हो गए हैं। स्थल के एक किनारे पर दो और हेलीपेड बनाये जा रहे हैं। इसमें माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए है। सभास्थल के आस-आस 9 पार्किंग स्थल तैयार हो चुके हैं। सभी का समेकित रकबा लगभग 100 एकड़ से ज्यादा का है। रूट चार्ट के अनुसार अलग अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गये हैं। सभास्थल में पांच डोम खड़े किये जा रहे हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर मेें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सेक्टर में एक से डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उनके पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़े लगभग 7 कर्मचारी सहयोग करेंगे। चूंिक लोग 4-5 घण्टे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, इसलिए लगभग डेढ़ सौ पक्का टॉयलेट भी निर्मित किये जा रहे है। 25 मार्च के बाद सभास्थल की बा्रण्डिंग एवं फिनिशिंग का कार्य किया जायेगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक
Next Article 1742650240 7d74aa2d8745a6558ae9 रायपुर : बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d