BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : जनजातीय अनुसंधान पार्क की स्थापना को लेकर आईआईटी भिलाई व जिला प्रशासन के बीच एमओयू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : जनजातीय अनुसंधान पार्क की स्थापना को लेकर आईआईटी भिलाई व जिला प्रशासन के बीच एमओयू

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2026 5:27 pm
Basant Ratre 22 Views
Share
2 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा, 10 फरवरी 2026

जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश ने विगत दिवस जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान दंतेवाड़ा में जनजातीय अनुसंधान पार्क की स्थापना हेतु दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित जनजातीय अनुसंधान पार्क के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय विरासत, पारंपरिक ज्ञान, कला-कौशल एवं आजीविका के साधनों का संरक्षण, प्रलेखन एवं संस्थागत विकास किया जाएगा।

यह पहल स्थानीय समुदायों को शोध, नवाचार और प्रशिक्षण से जोड़ते हुए सतत विकास की दिशा में सहायक सिद्ध होगी।कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि यह एमओयू जिले के जनजातीय समाज की संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और आजीविका को संरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इससे स्थानीय युवाओं को शोध, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा दंतेवाड़ा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी।अपने प्रवास के दौरान आईआईटी भिलाई के निदेशक ने कुम्हाररास माटी कला केंद्र, कुम्हाररास डैम पॉटरी ग्राम, गामावाड़ा स्थित मेमोरी पिलर तथा पावन मां दंतेश्वरी मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन संभावनाओं की सराहना करते हुए इनके संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, पीपीआईएएफ (पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन फेलो) टीम उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बिलासपुर : जनदर्शन में सुनी गयी लोगों की समस्याएं
Next Article दंतेवाड़ा : मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हुआ 7 दिवसीय शिविर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Blog March 30, 2026
रायपुर : वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए सख्ती वन क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक
Blog March 30, 2026
file 0000000052a471fd9e7de821f52c4c31
🌟रायगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा मौका — अब मुफ्त में बने हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल! 🌟
Blog March 29, 2026
रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
Blog March 29, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?