BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ करें निराकरण–कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ करें निराकरण–कलेक्टर श्रीमती प्रजापति

Basant Ratre
Last updated: March 20, 2026 4:47 pm
Basant Ratre 16 Views
Share
2 Min Read
SHARE

राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा,अभिलेख शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मोहला, 20 फरवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डी.आर. ध्रुव सहित सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति, अविवादित एवं विवादित नामांतरण-बंटवारा प्रकरण, सीमांकन कार्य, स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्य तथा अभिलेख शुद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में दस्तावेजों की कमी या तकनीकी समस्याएं हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर कार्यवाही पूर्ण की जाए।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व मामलों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर प्राथमिकता तय की जाए तथा समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना एवं अभिलेख शुद्धता से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में भूमि संबंधी विवादों में कमी लाई जा सके।

उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को शासन की मंशानुसार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बिलासपुर : अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक
Next Article मोहला : अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, पंजीयन कार्य रहेगा जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

गरियाबंद : 30 जून तक सम्पूर्ण जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित
Blog March 20, 2026
दंतेवाड़ा : पीएम श्री मानकों के अनुरूप विकसित होगा पोटाकेबिन गुमड़ा स्कूल, कलेक्टर ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश
Blog March 20, 2026
दंतेवाड़ा : प्रधानमंत्री आवास निर्माण को गति देने विशेष पहल
Blog March 20, 2026
दंतेवाड़ा : चौपाल में कारीगरों को मिली योजनाओं की जानकारी, आर्टिजन कार्ड हेतु हुआ पंजीयन
Blog March 20, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?