BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : 30 जून तक सम्पूर्ण जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : 30 जून तक सम्पूर्ण जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित

Basant Ratre
Last updated: March 20, 2026 5:30 pm
Basant Ratre 45 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नलकूप खनन के लिए प्राधिकृत अधिकारी से विधिवत अनुमति जरूरी

गरियाबंद, 20 मार्च 2026

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत सम्पूर्ण गरियाबंद जिले को 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है।

कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में उक्त अवधि में अधिनियम के अन्तर्गत सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रायोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा।

लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगर पालिक परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराये गये नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा।

उक्त अनुक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से विधिवत अनुमति की आवश्यकता होगी। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।

जिसके अनुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, गरियाबंद को गरियाबंद जिले के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र (नगरपालिका परिषद गरियाबंद) के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद को राजस्व अनुविभाग गरियाबंद के तहत् आने वाला क्षेत्र,

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर को राजस्व अनुविभाग मैनपुर के तहत् आने वाला क्षेत्र, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग को राजस्व अनुविभाग देवभोग के तहत् आने वाला क्षेत्र एवं नगर पंचायत देवभोग,

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम को राजस्व अनुविभाग राजिम के तहत् आने वाला क्षेत्र एवं नगर पंचायत राजिम, फिंगेश्वर एवं कोपरा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छुरा को राजस्व अनुविभाग छुरा के तहत् आने वाला क्षेत्र एवं नगर पंचायत छुरा का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त प्राधिकृत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियमों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नलकूप खनन आवश्यक होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेंगे।

यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : पीएम श्री मानकों के अनुरूप विकसित होगा पोटाकेबिन गुमड़ा स्कूल, कलेक्टर ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश
Next Article राजनांदगांव : खाद्य हिन्द पानी पाउच के कुल 606 बोरी को नमूना संकलन कर किया गया जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026
7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?