एनडीआरएफ टीम द्वारा अमवार डेम में मॉक अभ्यास 20 जनवरी को

बलरामपुर, 19 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के जारी वार्षिक कैलेंडर 2025-26 के तहत देश के सभी जिलों में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एनडीआरएफ मुंडली की टीम के द्वारा 20 जनवरी 2026 को विकासखंड रामचंद्रपुर के सनावल क्षेत्रांतर्गत अमवार डेम में प्रातः 10ः30 बजे से मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज को निर्धारित मॉक अभ्यास स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
