BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में विधायक भावना बोहरा ने किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का स्वागत, विधानसभा के विभिन्न गाँव में 6 मूर्तियों का किया लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में विधायक भावना बोहरा ने किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का स्वागत, विधानसभा के विभिन्न गाँव में 6 मूर्तियों का किया लोकार्पण

Basant Ratre
Last updated: March 22, 2026 6:54 pm
Basant Ratre 60 Views
Share
11 Min Read
IMG 20260322 WA0001
SHARE

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के पंडरिया विधानसभा आगमन पर विधायक भावना बोहरा ने किया स्वागत, सेमरिया में रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

पंडरिया। आज पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में आयोजित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया और लोधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के साथ पंडरिया विधानसभा के 5 स्थानों में रानी अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे लोधी समाज के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम सेमरिया, कुम्हार दनिया, गोछिया, भाटकुंडेरा, दनिया खुर्द एवं दानी घाटोली में रानी अवंती बाई लोधी जी के भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। हमारा लक्ष्य समृद्ध छत्तीसगढ़ और सशक्त समाज का निर्माण है, जिसमें हर वर्ग को समान अवसर मिले। इसके लिए हम जनहितैषी योजनाओं से लेकर प्रदेश की महिलाओं, युवाओं, किसानों और आमजनों के सशक्तिकरण, आर्थिक व सामाजिक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं और विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का निरंतर विस्तार कर रहें हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हर गाँव,नगर, शहर व वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित कर हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है इसके साथ ही धर्मान्तरण के अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कानून भी लेकर आये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने लोधी समाज भवन एवं सहसपुर लोहारा में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु घोषणा भी की।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज की उन्नति ही प्रदेश की प्रगति है” और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सामाजिक व जनभावनाओं के अनुरूप हम निरंतर कार्य कर रहें हैं ताकि हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके और विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन केवल एक इतिहास नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है। रानी अवंति बाई लोधी जी ने उस समय अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने न केवल अपने राज्य की रक्षा की, बल्कि पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने का कार्य किया। उनका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि जब भी मातृभूमि पर संकट आता है, तो हमारी मातृशक्ति सबसे आगे खड़ी होती है। मैं यहाँ उपस्थित लोधी समाज के अपने समस्त भाई-बहनों और वरिष्ठजनों का भी अभिनंदन करती हूँ जो सामाजिक व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। जब समाज एकजुट होता है वहां संगठन मजबूत होता है।छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में लोधी समाज का एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक स्थान है। लोधी समाज परिश्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित जीवनशैली के माध्यम से लोधी समाज ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर हो रहा है। जनता की मुलभुत सुविधाओं से लेकर बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी हो रही हैं।छत्तीसगढ़ सहित पंडरिया विधानसभा भी निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। महिला, किसान, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही गाँव-गाँव तक मुलभुत सुविधाओं का विस्तार एवं योजनाओं का क्रियान्वयन जन-जन के जीवन में सकारात्मक प्रभाव आया है।आपके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों से लेकर धर्म जनजागरण और प्रत्येक समाज का विकास सुनिश्चित हुआ है। आज पंडरिया विधानसभा भी विकास की इस यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से महज ढाई वर्षों में 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण पंडरिया विधानसभा में हो रहा है जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ प्रगति पर व कुछ निविदा में है जिन्हें भी पूर्ण पारदर्शिता व उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस वर्ष मुख्य बजट में 200 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधानसभा में 35 हजार पीएम आवास को स्वीकृति मिली है। किसानों को सिंचाई व सुखा ग्रस्त ग्रामवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा में संचालित हैं और आने वाले समय में किसानों व ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रु की आर्थिक सहायता मिल रही जिससे आत्मनिर्भर बन रही हैं एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहीं हैं है। वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज हुई है 100 किलोमीटर से अधिक की पक्की सड़कों का निर्माण हमारे पंडरिया विधानसभा के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ रहें हैं, 3500 से अधिक पीएम आवास और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु 15 से अधिक पानी टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे भोलेभाले आदिवासी भाई-बहनों को बहलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी द्वारा ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 को विधानसभा में पारित करने के ऐतिहासिक कदम व इस विधेयक में किये गए कड़े प्रावधान के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार करती हूँ। इस दिशा में हमने भी निरंतर प्रयास किया और पंडरिया विधानसभा के 400 से अधिक आदिवासी समाज के लोगों की घर वापसी हुई और वे पुनः अपनी सांस्कृतिक व मूल जड़ों से जुड़ें। पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा की बात करें तो महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के बिच आवागमन बाधा ण बनें इसके लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा जिससे 1000 बेटियों को लाभ मिला है। आपातकालीन समय में त्वरित सहायत के लिए विधानसभा क्षेत्र व वनांचल क्षेत्रों में कुल 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से आज 35 हजार से अधिक लोगों को आपातकालीन समय में जिला व प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों तक पहुँचाया गया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क हेल्थ पैथ लैब से 13 हजार से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें संसाधन व आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में लगभग 300 युवाओं को IIT-JEE, NEET, CGPSCG की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में महज 1 वर्ष के भीतर 30 करोड़ के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य चल रहें हैं। पंडरिया एवं पांडातराई बाइपास, खेल मैदान, उद्यान,चौक-चौराहों का विकास, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं हरिनाल पुल निर्माण, नालंदा परिसर लिब्रेरी की स्वीकृति, मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, व्यावसायिक परिसर, पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन, मुख्य मार्गों का उन्नयन, नवीन शासकीय महाविद्यालय एवं कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं भवन, प्रमुख चौक-चौराहों में हाई मास्ट लाइट, पुस्तकालय, सांस्कृतिक मंच, जैसे आवश्यक व मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से आज पंडरिया विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी, श्री ईश्वरी साहू जी, श्रीमती राजकुमारी राजेंद्र साहू जी, श्री महेंद्र धृतलहरे जी, श्रीमती सरिता सोनी जी, श्रीमती दुर्गा सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी, श्री कोमल जंघले जी, श्री रुपेश जैन जी, श्री रवि चंद्रवंशी जी, श्री थानेश्वर जायसवाल जी, श्री राजू नेताम जी, सभी मंडल के अध्यक्ष सहित लोधी समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोधी समाज के सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article यूएनआई मुख्यालय के पत्रकारों-कर्मचारियों को पुलिस ने बलपूर्वक बाहर निकाला, परिसर सील
Next Article spiral null 1774233884226 छाल में लगा “समाधान का शिविर”, प्रशासन पहुंचा गांव के दरवाज़े — मौके पर ही सैकड़ों समस्याओं का निपटारा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?