BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : 21 जनवरी को मनेन्द्रगढ़ में होगा निःशुल्क रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : 21 जनवरी को मनेन्द्रगढ़ में होगा निःशुल्क रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 6:59 pm
Basant Ratre 21 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी/19 जनवरी 2026

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हुए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा बुधवार 21 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्लेसमेंट कैम्प शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लालपुर, मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी के परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक मेसर्स श्रामिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा तकनीशियन प्रशिक्षु पदों हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।

कुल 50 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई अथवा डिप्लोमा (तकनीकी ट्रेड) निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को एस.एन.आई. परियोजना के अंतर्गत अहमद नगर, महाराष्ट्र में कार्य अवसर प्रदान किया जाएगा, जहां उन्हें 18,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतनमान मिलेगा।रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

इसमें सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों का छत्तीसगढ़ शासन के ई-रोजगार पोर्टलhttps://erojgar.cg.gov.in/ अथवा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य है। केवल पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों को ही प्लेसमेंट कैम्प में शामिल किया जाएगा।

आवेदकों से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
Next Article पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
Blog February 24, 2026
परमजीत सिंह भाटिया बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
Blog February 24, 2026
February 24, 2026
Blog February 24, 2026
रायपुर : लोहराघाट व्यपवर्तन और फुलवारी जलाशय योजना के कार्यों के लिए 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?