BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुन्द : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कृषि और पी डब्ल्यू डी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुन्द : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कृषि और पी डब्ल्यू डी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण.

Basant Ratre
Last updated: January 16, 2025 2:46 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
2 Min Read
SHARE

सुबह 10 पहुंच कर ली हाजिरीअनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा नोटिसकृषि में 1 और पी डब्ल्यू डी में 6 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचेएक दिन का वेतन काटने के निर्देशप्रशासनिक कसावट का दिखने लगा असरमहासमुन्द, 16 जनवरी 2025कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे कृषि विभाग़ पहुंचकर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी मंगाकर खुद कर्मचारियों की हाजिरी ली और अनुपस्थित कर्मचारी योगेन्द्र वर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कृषि उपसंचालक ने बताया कि निर्देशानुसार सभी अधिकारी कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए है जिसका पालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक भी मौजूद थे।तत्पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां कार्यालयीन समय में 6 कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिनमें लोचन दास, पोषण ध्रुव, अंजली सोनवानी, अमित कुर्रे और ज्ञानेश ठाकुर, हेमलाल कोसरे शामिल है। कलेक्टर ने दैनिक उपस्थिति पंजी लेकर स्वयं हाजिरी ली अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री चंद्राकर को दिए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजी में आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी कलेक्टर द्वारा एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया था। जिसमें अनेक अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया था।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250115 WA0005 2 स्वच्छता की ओर बढ़ता घरघोड़ा: जन-जागरूकता से नगर पंचायत में सफाई अभियान को नई गति.
Next Article महासमुन्द : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कृषि और पी डब्ल्यू डी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260226 095154 scaled
रायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , एसएसपी शशि मोहन सिंह के आदेश से 11 थाना प्रभारियों के तबादले
Blog February 26, 2026
IMG 20260225 WA0007
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा
Blog February 25, 2026
IMG 20260225 WA0028
स्वास्थ्य सेवाओं की ‘रीढ़’ के साथ बजट में सौतेला व्यवहार: 17,500 NHM कर्मचारियों के भविष्य पर सरकार ने साधा मौन👉”ज्ञान और गति का संकल्प” में स्वास्थ्य योद्धा क्यों हाशिए पर? NHM संविदा कर्मचारियों ने बजट को बताया ‘उपेक्षा का दस्तावेज’
Blog February 25, 2026
IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?