BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : स्वामित्व योजना अंतर्गत लवकुमार यादव को अपने आवासीय सम्पति का मिला अधिकार अभिलेख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : स्वामित्व योजना अंतर्गत लवकुमार यादव को अपने आवासीय सम्पति का मिला अधिकार अभिलेख

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2025 7:56 pm
Basant Ratre 112 Views
Share
4 Min Read
1737380816 67eca7e5580490cce4b5
SHARE

संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर आर्थिक विकास के लिए नया व्यवसाय करेंगे शुरूकोरबा 20 जनवरी 2025/ स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज से गृहस्वामियों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण मिल रहा है। स्वामित्व दस्तावेज मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी।कोरबा जिले के पाली विकासखंड के दूरस्थ गांव सरईसिंगार के निवासी श्री लवकुमार यादव स्वामित्व योजना के तहत अपने सम्पति का अधिकार अभिलेख प्राप्त कर अपने जीवन में पहली बार एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बदलाव का अनुभव कर रहे हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से इस गांव में रह रहे थे, लेकिन आवासीय भूमि का कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं था। यह समस्या न केवल उनके परिवार की थी, बल्कि गांव के कई अन्य लोगों को भी आवासीय भूमि से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ता था।संपत्ति कार्ड: एक नई उम्मीद की किरण श्री लवकुमार यादव को स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनके 126.1 वर्गमीटर आवासीय संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। इस कार्ड ने उन्हें न केवल उनके घर का मालिकाना हक दिया, बल्कि यह उनके लिए भविष्य के बेहतर अवसरों का द्वार भी बन गया। श्री यादव ने उत्साहित होकर बताया, “संपत्ति कार्ड हमारे लिए एक वरदान है। अब हम अपनी जमीन के मालिक हैं, और इससे हमारे जीवन में स्थिरता आई है।”आर्थिक सुधार की ओर बढ़ रहे कदमश्री लवकुमार यादव का परिवार मुख्य रूप से खेती और मजदूरी पर आश्रित है। अतिरिक्त आय के स्रोत की कमी के कारण वे हमेशा संघर्ष करते रहे। लेकिन अब, संपत्ति कार्ड मिलने के बाद, उन्होंने बैंक से लोन लेने की योजना बनाई है। इस लोन का उपयोग वह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और एक छोटे व्यवसाय की शुरुआत करने में करेंगे। वह कहते हैं, “इससे न केवल हमारी आय में वृद्धि होगी, बल्कि हमारा परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होगा।”गांव में विवादों का समाधानड्रोन तकनीक और आधुनिकीकरण के जरिए तैयार किया गया यह संपत्ति कार्ड गांव में भूमि से जुड़े विवादों को समाप्त करने में मदद करेगा। श्री यादव ने कहा इससे अब पड़ोसी व परिवार के भाई-बंधुओं के मध्य सम्पति को लेकर कोई भी विवाद नहीं रहेगा। यह दस्तावेज न केवल हमारी जमीन का प्रमाण है, बल्कि हमारी सुरक्षा और अधिकार का प्रतीक भी है।”प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभारहितग्राही श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों को उनके आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार दिया है। यह न केवल हमारी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”उज्ज्वल भविष्य की पथ पर हो रहे अग्रसरलाभार्थी लवकुमार और उनका परिवार अपने सुनहरे भविष्य को लेकर आशावान है। संपत्ति कार्ड ने उन्हें न केवल एक नया अधिकार दिया है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का एक मजबूत आधार भी प्रदान किया है। यह कहानी सिर्फ श्री यादव की नहीं, बल्कि हर उस ग्रामीण की है, जो स्वामित्व योजना के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती : दावा आपत्ति 31 जनवरी तक आमंत्रित
Next Article मोहला : स्वामित्व योजना अंतर्गत मानपुर में हितग्राहियों का सम्मेलन किया गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?