BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली ज़िंदगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली ज़िंदगी

Basant Ratre
Last updated: January 16, 2026 1:50 pm
Basant Ratre 13 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1768547990 341926eb5055d930d341 1

सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़

रायपुर, 16 जनवरी 2026

मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री प्रदीप यादव आज आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी तरह बदल गया है।

पूर्व में उनका होटल एक अस्थायी झोपड़ी में संचालित होता था, जहां बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकता था। झोपड़ी के भीतर कीचड़ भर जाने से न केवल ग्राहकों को भारी असुविधा होती थी, बल्कि सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार भी संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद प्रदीप यादव ने हिम्मत नहीं हारी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अवसर तलाशते रहे।

इसी क्रम में उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुंगेली द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। योजना की विस्तृत जानकारी लेने पर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और ऋण प्रक्रिया में सहयोग किया।

इसके पश्चात पंजाब नेशनल बैंक, शाखा मुंगेली से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। प्राप्त ऋण राशि से प्रदीप यादव ने एक मकान किराये पर लेकर आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित नया होटल स्थापित किया।

बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत हुआ।

प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनका होटल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे होने वाली आय से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि उनके परिवार का जीवन स्तर भी पहले की तुलना में कहीं बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और उनके सपनों को साकार किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महा-खुलासा : जशपुर का ‘खसरा-तंत्र’ – एक अजब शख्सियत, जिसकी बदलती जाति ने हिलाया दिल्ली का दरबार!…
Next Article रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला फिर अग्रणी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?