BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 लीटर अवैध महुआ शराब और स्कुटी जब्त, दो गिरफ्तार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 लीटर अवैध महुआ शराब और स्कुटी जब्त, दो गिरफ्तार.

Basant Ratre
Last updated: March 12, 2025 6:37 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250312 WA0003
SHARE

रायगढ़, 12 मार्च 2025 । होली से पहले जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। कल दिनांक 11 मार्च 2025 को पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम देलारी में छापेमारी कर *100 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब* जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने मुखबिर सक्रिय किया गया है । इसी कड़ी में कल उपनिरीक्षक विजय एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देलारी गौठान के पास एक *TVS जुपिटर स्कूटी (CG 13AR 2429)* पर दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी सवारों को रोका और उनकी तलाशी ली, जिसमें *250 पाउच कच्ची महुआ शराब (प्रत्येक पाउच में 200 ml)* बरामद हुए। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. प्रेम धनवार (19 वर्ष) – निवासी पतरापाली उल्दा, थाना खरसिया 2. अशोक राम पासवान (43 वर्ष) – निवासी बनकट, थाना कांडी, जिला गढ़वा (झारखंड) आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब *ग्राम देलारी के मुंचू उर्फ संत राम राठिया* से लेकर ग्राम पाली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपी मुंचू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और तीनों आरोपियों पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। *होली पर सख्त निगरानी, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप* पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741778381 efab587f529cad63fa14 महासमुंद : जनपद पंचायत महासमुंद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई
Next Article 1741786797 3e3b31d95a04b8fd202e राजनांदगांव : शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए किए जा रहे आवश्यक जतन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261023 WA0008
नया रामपुर में वनभूमि पर अतिक्रमण! वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, VPR कंपनी की डोजर मशीन जब्त
घरघोडा़ रायगढ़ October 24, 2026
सेवा और समर्पण की मिसाल बनी सीता रसोई, पंडरिया ने पूरे किए सफलतापूर्वक एक वर्ष
कबीरधाम October 21, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d