BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : किसान अपने धान विक्रय के सुखद अनुभव को पंजियों में करें दर्जः कलेक्टर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : किसान अपने धान विक्रय के सुखद अनुभव को पंजियों में करें दर्जः कलेक्टर.

Basant Ratre
Last updated: December 6, 2024 7:47 pm
Basant Ratre 82 Views
Share
2 Min Read
1733494921 11796d16bb669ee1f300
SHARE

किसानों से चर्चा कर सुविधाओं की ली जानकारी, वास्तविक उपज को ही केंद्र में विक्रय करने का किया आग्रह गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु केंद्र प्रबंधक को किया निर्देशित कलेक्टर ने मोरगा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षणकोरबा 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र मोरगा का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन, अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, बारदाना की गुणवत्ता, चौकीदार की व्यवस्था, सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का परीक्षण कराया। कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को उपार्जन केंद्र में शासन के दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए साथ ही वहां आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं किसानों से गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और केंद्र में अवैध धान की खरीदी बिल्कुल नही होनी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उनसे अपने वास्तविक उपज को ही समिति में विक्रय करने की बात कही। साथ ही बिचौलियो कोचियों के अवैध धान का केंद्र में विक्रय रोकने हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के अपने सुखद अनुभव को केंद्र में उपलब्ध पंजियों में दर्ज करने का आग्रह किया। जिससे किसानों की सहूलियत अनुसार केंद्र में धान खरीदी में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733490734 8029d6f0bc1b0f0a96b8 सारंगढ़ बिलाईगढ़ : गिरसा से 22 क्विंटल अवैध धान जब्त.
Next Article रायपुर : खुड़िया मल्टी-विलेज योजना से 206 गांवों को मिलेगा पेयजल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026
IMG20260301124423 scaled
👉💥ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
Blog March 1, 2026
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन
Blog March 1, 2026
IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?