BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2026 2:07 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जिले के नए मतदाताओं को बैच प्रदान और एसआईआर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

कवर्धा, 25 जनवरी 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र पैकरा ने जिले के नए मतदाताओं को बैच प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र पैकरा ने कार्यक्रम में उपस्थित नए मतदाताओं और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया में निष्पक्ष और निर्भीक होकर मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई

इस दौरान वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल श्रीफल भंेटकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली, भाषण, चित्रकला जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटों देकर सम्मानित भी किया गया।।

भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 में किया गया था, इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2011 से लगातार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र पैकरा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हर नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है।

उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। सभी नागरिकों को बिना डर और लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पैकरा ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि देश का लोकतंत्र और मजबूत बन सके।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खुबसूरती है कि मतदाता को पता होता है उन्हें अपने मत का प्रयोग करने से क्या परिणाम होंगे, यही कारण है कि मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करते है। वह अपने मत के माध्यम से राष्ट्र की दिशा को तय करता है।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता, निर्वाचन सुपरवाईजर श्री चंद्राकर सहित प्राचार्य, नए मतदाता, वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260125 WA0041 राजस्व ज़मीन से लकड़ी की खुली लूट! तमनार तस्करी कांड में तहसील–पटवारी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
Next Article गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – एडीजे श्री वासनिकर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

2 4 scaled
तमनार में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का भरोसेमंद मंच, मौके पर ही मिली राहत
Blog March 13, 2026
IMG 20260313 WA0030
💥💥👉एनएचएम कर्मचारियों की आवाज पहुंची सत्ता के दरबार तक, कैशलेस सुविधा और लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री से हुई अहम चर्चा
Blog March 13, 2026
spiral null 1773396288280
स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में विकास और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन
Blog March 13, 2026
IMG 20260311 WA0008
पार्षद के द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Blog March 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?