BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वक्ता मंच का पत्रकारिता गौरव सम्मान 8 को प्रदेश भर के 100 पत्रकारों का सम्मान होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वक्ता मंच का पत्रकारिता गौरव सम्मान 8 को प्रदेश भर के 100 पत्रकारों का सम्मान होगा

Basant Ratre
Last updated: June 7, 2025 7:32 pm
Basant Ratre 81 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250607 WA0011
SHARE

—————————————-रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा रविवार 8 जून को संध्या 5 बजे से वृन्दावन सभागृह सिविल लाइन्स रायपुर में स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है l

इसमें प्रदेश भर से 100 पत्रकारों का सम्मान किया जायेगा l प्रदेश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यू ट्यूब एवं वेब पोर्टल के सक्रिय मीडिया कर्मियों का इस हेतु चयन किया गया है l

चयन समिति के प्रभारी दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक पं पी के तिवारी एवं सर्वोच्य छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक शिव शंकर सोनपिपरे है l

कार्यक्रम की आयोजन समिति की प्रभारी वरिष्ठ समाज सेविका शोभा देवी शर्मा ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां “विषय पर एक परिचर्चा भी रखी गई है l इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् अपनी बातों को रखेंगे l

जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि स्व. बंशीलाल शर्मा जी हमारे शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे l

उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके परिजनों द्वारा प्रतिवर्ष वक्ता मंच के माध्यम से प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है l

इस वर्ष का पत्रकारिता गौरव सम्मान उन समस्त पत्रकारों को समर्पित किया जा रहा है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के पक्ष में कलम को गतिमान रखा है l

प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था वक्ता मंच विगत 3 दशकों से अधिक समय से रचनात्मक, शैक्षणिक व समाज सापेक्ष कार्यों के माध्यम से अपनी यात्रा को जारी रखे हुए है l जीवन के विविध क्षेत्रों की नवोदित प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य इस मंच द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है l

साहित्य, कला, शिक्षा, पर्यावरण, वक्तव्य कला, मंच संचालन, रंगोली, पेंटिंग जैसे विविध क्षेत्रों से गांव- गांव से चयनित कर हजारों प्रतिभाओं को यह मंच अब तक सम्मानित कर चुका है l मंच द्वारा समाज सेवा के अनेक प्रकल्प भी जारी है l

इस क्रम में आयोजित हो रहे पत्रकारिता गौरव सम्मान में समस्त प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है l वक्ता मंच द्वारा जानकारी दी गई है कि एक समारोह में सभी उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया जाना संभव नहीं है, अत: आगे भी सम्मान श्रृंखला जारी रखी जायेगी l शोभा देवी शर्मा कार्यक्रम प्रभारी द्वारा –वक्ता मंच, रायपुर मो:9827928850

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ
Next Article राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
Blog March 4, 2026
रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?