BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल

Basant Ratre
Last updated: March 25, 2026 6:59 pm
Basant Ratre 30 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1774442068 7e5008e08310c022c990

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमलबागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत53 गांवों को होगा लाभ, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ जिले के बागबहार तहसील में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुविधा की शुरुआत हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

इस पहल से क्षेत्र के 53 गांवों के लोगों को अब अपने राजस्व एवं अन्य प्रकरणों के लिए पत्थलगांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अब स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा।

विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके समय, श्रम और धन की उल्लेखनीय बचत होगी।

एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रत्येक सप्ताह बुधवार को किया जाएगा।

इससे लंबित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी 2026 को कोतबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की थी, जिसे अमलीजामा पहनाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के परिणामस्वरूप बागबहार क्षेत्र के ग्रामीणों को अब अपने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।

एसडीएम लिंक कोर्ट प्रारंभ होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रशासन आम जनता के और अधिक करीब आया है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुर-किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन
Next Article जशपुर-दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?