
बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जांजगीर-चांपा
26 फरवरी 2026जांजगीर-चांपा जिले में इन दिनों फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील क👌

👉 ऐसे दे रहे वारदात को अंजामपुलिस के अनुसार, हाल ही में बिलासपुर क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोग स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर राहगीरों को रोक रहे हैं। आरोपियों द्वारा कहा जाता है कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और सुरक्षा जांच के नाम पर लोगों से सोने की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती गहने उतरवा लिए जाते हैं। मौका मिलते ही आरोपी फरार हो जाते हैं।
👉 पुलिस ने क्या कहापुलिस ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी आम नागरिकों के पहने हुए गहने नहीं उतरवाते। यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर इस तरह की मांग करता है, तो वह संदिग्ध हो सकता है

👉 आम जनता से अपीलअनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें।किसी भी व्यक्ति को अपने कीमती गहने या सामान न सौंपें।संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में सूचना दें।पुलिस ने कहा है कि जागरूकता और सतर्कता ही इस तरह की घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
