BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2026 7:03 pm
Basant Ratre 39 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1773927564 5fcab1d8a02bd49ff712

पाइपलाइन विस्तार से घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल- जल जीवन मिशन योजना से महिलाओं को मिली राहत

राजनांदगांव 19 मार्च 2026।

विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत मगरलोटा में जल प्रबंधन एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।

शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब ग्राम के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।

योजना के लागू होने से पहले ग्राम की महिलाएं पेयजल के लिए हैंडपंपों एवं दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर थीं।

विशेषकर गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार एवं घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जाने के बाद अब ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पेयजल की व्यवस्था हेतु कठिन परिश्रम से मुक्ति मिली है।

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सक्रिय सहयोग से गांव के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है।

साथ ही गांव की महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे स्वयं जल की शुद्धता सुनिश्चित कर रही हैं।

ग्राम पंचायत मगरलोटा के सरपंच एवं जल समिति के सदस्यों ने बताया कि जल जीवन मिशन ने केवल पाइपलाइन ही नहीं बिछाई, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है।

अब घरों तक नल से पानी पहुंचने के कारण समय की बचत हो रही है, जिसका उपयोग महिलाएं आयमूलक गतिविधियों में कर रही हैं। ग्राम में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से योजना का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।

साथ ही अपशिष्ट जल प्रबंधन के तहत नलों से निकलने वाले अतिरिक्त पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बालोद : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरवाही में विशेष जागरूकता बैठक संपन्न
Next Article IMG 20260226 WA0006 1 विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पर विधायक भावना बोहरा ने दिया ओजस्वी भाषण, कहा यह विधेयक आदिवासियों की मूल जड़ का महाकाव्य है
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सक्ती : जिले में 22 मार्च को एफएलएनएटी महापरीक्षा, 201 केंद्रों पर 3681 नवसाक्षर देंगे परीक्षा
Blog March 19, 2026
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Blog March 19, 2026
सक्ती : भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का हुआ सफल समापन
Blog March 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?