BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : रोहन कश्यप ने अपनी मेहनत के बूते बनाया खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : रोहन कश्यप ने अपनी मेहनत के बूते बनाया खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार

Basant Ratre
Last updated: February 13, 2026 5:36 pm
Basant Ratre 61 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कृषक उन्नति योजनांतर्गत अंतर की राशि एकमुश्त देने के लिए राज्य सरकार का जताया आभार

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026

जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत बाबू सेमरा निवासी युवा किसान रोहन कश्यप ने हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत एवं लगन के बूते पैतृक खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार बनाकर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुके हैं।

अभी हाल ही में उनके गांव पर मुलाकात के दौरान रोहन ने राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय की अंतर की राशि एकमुश्त देने के निर्णय को किसानों के लिए सार्थक पहल निरूपित करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

रोहन ने बताया कि होली त्योहार के पहले किसानों को उनकी उपज की एकमुश्त राशि प्राप्त होने से होली की खुशी दुगुनी हो जाएगी। रोहन बताते हैं कि माताजी कमला कश्यप के नाम से 8 एकड़ पैतृक कृषि भूमि पर खरीफ सीजन में धान की उन्नत खेती करते हैं, साथ ही रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की अच्छी पैदावार से आय संवृद्धि को बल मिला है।

उन्होंने बताया कि पहले केवल खरीफ में धान की फसल लेते थे, लेकिन जब से खेत में नलकूप स्थापित करवाए हैं तो रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की पैदावार से अतिरिक्त आय हो रही है। इसी के फलस्वरूप बैंक ऋण की सहायता से खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर खरीदे हैं जो अब खेती-किसानी कार्य के लिए मददगार साबित हो रही है।

रोहन ने बताया कि इस साल 133 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए हैं, जिसकी राशि तुरंत बैंक खाते में अंतरित की गई और अब राज्य सरकार धान विक्रय की अंतर की राशि होली त्योहार के पहले दे रही है जो सरकार की किसान हितैषी सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल है

। उन्होंने कहा कि 8 सदस्यीय परिवार में दो बड़े भाइयों के साथ वे खेती किसानी को आधुनिक तकनीक से करने पर ज्यादा ध्यान रख रहे हैं और वर्तमान में उर्वरक के साथ ही गोबर खाद का संतुलित रूप से उपयोग कर रहे हैं। वहीं साग-सब्जी की पैदावार हेतु आगामी वर्ष से पानी का समुचित दोहन करने के लिए ड्रिप सिंचाई को अपनाने का विचार किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
Next Article रायगढ़ में 5 कारखानों पर 5.70 लाख रुपये का अर्थदंड, श्रम न्यायालय का बड़ा फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026
spiral null 1787822059256
राष्ट्रीय खेल दिवस पर घरघोड़ा में युवा कनेक्ट: खेलों में करियर और भारत की वैश्विक उड़ान का संदेश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026
08
स्वामित्व योजना से रायगढ़ के 19,917 ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, ड्रोन सर्वे ने बदली गांवों की तस्वीर 884 गांवों में हुआ आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे, 774 ग्रामों के नक्शे एवं अधिकार अभिलेख प्रशासन को प्राप्त
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?