BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : स्कूल के समीप तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : स्कूल के समीप तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश.

Basant Ratre
Last updated: April 10, 2025 5:30 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1744283089 9e479ebeaefcc37bb8ba
SHARE

कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा के संबंध में बैठक ली– नशे के शिकंजे से बच्चों को दूर रखने के लिए करें कार्य : कलेक्टर- बच्चों के सुपोषण के लिए होंगे विविध आयोजन- जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान- बच्चों में कुपोषण को रोकने तथा मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए की गई चर्चा- बच्चों के सुपोषण के लिए लिया गया संकल्प राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 8 अप्रैल 22 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगरीय निकाय विभाग संयुक्त रूप से स्कूलों के आस-पास गुटखा, तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो नशे के शिकंजे में फंस गये है, उनके पुनर्वास की जरूरत है। यह बहुत जरूरी है कि बच्चे नशे की ओर प्रवृत्त नहीं हो, इसके लिए टीम बनाकर कार्य करें। तम्बाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कोटपा अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पखवाड़ा अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार के संबंध में जनसहभागिता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी ने बच्चों के सुपोषण के लिए संकल्प लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पोषण पखवाड़े का समापन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य से संबंधित कैलेण्डर का पालन करते हुए बच्चों के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रम चलाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में जीवन के प्रथम 1000 दिवस अंतर्गत गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों की मानिटरिंग की जा रही है। पोषण भी पढ़ाई भी की थीम पर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्य किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत सायकल रैली, बाईक रैली, पोषण रथ, एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे की रोकथाम, हमर स्वस्थ लईका, एनिमिया जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी एवं शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744283139 76d9bbd51744f5ea456b राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा.
Next Article 1744282651 6005bbab4a8fca2a4e17 राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260913 WA0020 scaled
सतनाम पंथी महोत्सव में गूंजा सतनाम का संदेश, एक मंच पर जुटे 500 कलाकार
राजधानी छत्तीसगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0016
नवापारा टेंडा में बी.एस. फाउंडेशन का जनसेवा अभियान, 300 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Fortis Hospital के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को दवाइयां और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क चश्मे की सुविधा
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0004
30 सितंबर को संभाग स्तर पर विशाल धरना-रैली, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260912 WA0029 scaled
घरघोड़ा कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का असर: हजारों प्रकरणों का निपटारा, करोड़ों रुपये का सेटलमेंट राजीनामे के आधार पर मामलों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर दिखी राहत और खुशी
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d