BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: April 11, 2026 7:31 pm
Basant Ratre 41 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260411 WA0006
SHARE

नगर पालिका परिषद् पंडरिया की समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधिकारीयों को दिये निर्देश, कहा जनता की सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य तय समय पर हों

पंडरिया। नगर पालिका परिषद् पंडरिया अंतर्गत जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के विकास हेतु हो रहे अधोसंरचना निर्माण कार्यों, जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं शासकीय योजनाओं का सुचारू संचालन हेतु आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुई। समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में

समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका अंतर्गत सभी वार्ड पार्षदों से एक-एक कर उनके वार्ड व क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों, जनता की मूलभूत सुविधाओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा उसकी आपूर्ति हेतु अधिकारीयों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति, प्रगति और शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी उनसे संवाद किया। उन्होंने उपस्थित विभन्न विभाग के अधिकारीयों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और उसमें तेजी लाने, नगर में स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण के कार्यों, विकास कार्यों की प्रगति व वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पीएम आवास की किश्त व योजना का लाभ लेने हेतु आ रही समस्याओं के शीघ्र निराकरण, सभी वार्डों में पुराने विद्युत तारों को दुरुस्त करने, बाजार क्षेत्र में पब्लिक टॉयलेट की सुविधा, हितग्राहियों को पट्टा जल्द दिलाने, पार्किंग व अव्यवस्थित ट्रैफिक समस्या के समाधान, सुचारू विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण में तेजी, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण जैसे विभिन्न विषयों को प्राथमिकता से उसमें आ रही समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से सीधे संवाद कर वार्डवासियों की आवश्यकताओं और मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी अवगत हुई।
इसके साथ ही सभी वार्डों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति, पीएम आवास के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निरकरण और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने, नगर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, सुचारू विद्युत् आपूर्ति के लिए ट्रांसफर्मर की उपलब्धता व रखरखाव जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की और वास्तविक स्थिति से अवगत हुईं।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बैठक में भू-राजस्व से जुड़े मामलों और समस्याओं के त्वरित निराकरण, विद्युत् विभाग के अधिकारीयों को गर्मी के मद्देनजर सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति और पुलिस विभाग के अधिकारीयों को नगर में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में भी चर्चा कर वर्तमान स्थिति से अवगत हुईं और समस्याओं के जल्द निराकरण करने की बात कही। भावना बोहरा ने कहा कि जनता की मुलभुत सुविधाओं का विस्तार एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ ही विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। पंडरिया नगर अंतर्गत विगत ढाई वर्षों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जो जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे। जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं। पंडरिया नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में निरंतर हो रहे विकास व अधोसंरचना निर्माण के साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से वहां निवासरत परिवारों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हमारा उद्देश्य हमारे पंडरिया विधानसभा को विकसित, सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले। पंडरिया नगर में हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर व भारत माता चौक निर्माण, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण प्रगति पर है,पंडरिया बाईपास का निर्माण, चौपाटी निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण, नवीन पालिका भवन, व्यावसायिक परिसर निर्माण की स्वीकृति और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा पुल से हरिनाला तक सड़क मरम्मत कार्य प्रगति पर है।

बैठक में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी जी, सभी वार्ड पार्षद, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के ब्लाक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260411 WA00241 ⚖️ “दरिंदगी की ‘मर्दानगी’ का अंत—अब सलाखों के पीछे गुजरेगी पूरी उम्र”
Next Article IMG 20260411 WA0056 मॉब लिंचिंग में गई जान—4 महीने बाद भी मुआवजा अधूरा, न्याय की राह देखता पीड़ित परिवार💥👉केरल में हुई दर्दनाक घटना के बाद परिवार ने बयां किया अपनों को खोने का दर्द, सरकार से वादे पूरे करने की गुहार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260411 WA0009
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog April 11, 2026
IMG 20260411 WA0058
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: मरीजों के बीच खुशियां बांटकर मनाया गया प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जन्मदिन
Blog April 11, 2026
IMG 20260411 WA0056
मॉब लिंचिंग में गई जान—4 महीने बाद भी मुआवजा अधूरा, न्याय की राह देखता पीड़ित परिवार💥👉केरल में हुई दर्दनाक घटना के बाद परिवार ने बयां किया अपनों को खोने का दर्द, सरकार से वादे पूरे करने की गुहार
Blog April 11, 2026
IMG 20260411 WA00241
⚖️ “दरिंदगी की ‘मर्दानगी’ का अंत—अब सलाखों के पीछे गुजरेगी पूरी उम्र”
Blog April 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?