BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 51727 महिलाओं का एचबी जांच के लिए जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 51727 महिलाओं का एचबी जांच के लिए जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल

Basant Ratre
Last updated: June 27, 2025 5:17 pm
Basant Ratre 53 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1751019008 3869b252bbe2bfa4b558

अभियान की सफलता पर सरकारी अमले सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया को कलेक्टर ने दी बधाई

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 जून 2025

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को शामिल करते हुए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में 26 जून को जिले में चलाए गए रक्त शक्ति महा अभियान में एक ही दिन में जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51727 महिलाओं का हीमोग्लोबीन (एचबी) जांच कराने पर जीपीएम जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने आज एसेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए कलेक्टर को प्रमाण पत्र प्रदान किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने स्वस्थ समाज के निर्माण में इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्त शक्ति महा अभियान की सफलता की जानकारी दी। उन्होंने जीपीएम जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल इस जिले में महिलाओं में एनीमिया का प्रभाव रहा है। शरीर में रक्त की कमी होने से बहुत सारी समस्याएं होती है। जिले की महिलाओं में एचबी की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए रक्त शक्ति महा अभियान को मूर्त रूप दिया गया।

इस अभियान में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही जिला स्तर से लेकर मैदानी स्तर के सभी विभागों के अमले की सेवाएं ली गई। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया की सहभागिता से एक ही दिन में जिले की 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 51727 महिलाओं की एचबी जांच किया गया। अभियान में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत सचिव, पटवारी, कोटवार, ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियों ने समर्पण भाव से कार्य किया। कलेक्टर ने कहा कि एचबी की कमी कोई बीमारी नहीं है। इसे हरी पत्तेदार साग सब्जी, ताजे फल, प्रोटीन युक्त भोजन, खान पान में सुधार करके पूर्ति किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान में किए गए एचबी जांच में एनीमिक महिलाओं के आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। जांच केंद्रों में संधारित पंजियों से आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं, जिनका एचबी स्तर 7 ग्राम से कम है, उनके लिए पृथक से कार्य योजना बनाकर लाभान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए पड़ोसी जिलों से भी सहयोग लिया गया। रक्त शक्ति महा अभियान की कार्य योजना और सफलता पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा ने भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर एवं एसडीएम मरवाही प्रफुल्ल रजक, विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त
Next Article गरियाबंद : पॉक्सो एवं बलात्कार मामलें के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से किया गया दण्डित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 24, 2026
Blog February 24, 2026
रायपुर : लोहराघाट व्यपवर्तन और फुलवारी जलाशय योजना के कार्यों के लिए 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत
Blog February 24, 2026
सुकमा : सुकमा में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा
Blog February 24, 2026
सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?