कुडुमकेला।भारतीय जनता पार्टी मंडल कुडुमकेला के शक्ति केंद्र नावापारा अंतर्गत ग्राम भेंगारी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला सदस्य एवं मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर संकल्प लिया कि हर नागरिक को प्रकृति से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लया गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री सालिकराम राठिया, बुथ अध्यक्ष गंगाराम पटैल, सुशिल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, वृन्दावती पटैल, सावित्री चौहान, प्रधान पाठक मकुन्द गुप्ता, शिक्षिका श्रीमती खलखो, तथा हेमंत चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने मिलकर पर्यावरण बचाने की आवश्यकता और वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।