BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा

Basant Ratre
Last updated: July 11, 2025 6:34 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20250711 WA0005

रायगढ़, 11 जुलाई 2025। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला सर आज रायगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात उर्दना स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने फायरिंग रेंज परिसर में चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया और अभियान की सराहना करते हुए स्वयं भी पौधारोपण किया।

IMG 20250711 WA0004

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज में किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग साढ़े चार एकड़ में फैले फायरिंग रेंज को पहले चारों ओर घेराव कर सुरक्षित किया गया है। मवेशियों से पौधों की रक्षा के लिए परिधि पर खुदाई कर मजबूत मेड़ बनाई गई है और सभी पौधों को टी-गार्ड से संरक्षित किया गया है। इस मानसून सत्र में अब तक 800 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जा चुके हैं।

आईजी डॉ. शुक्ला सर ने वृक्षारोपण कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने फायरिंग रेंज में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, आरआई अमित सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पौधारोपण में सहभागिता की।

फायरिंग रेंज परिसर में यह हरियाली अभियान रायगढ़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया जा रहा एक ठोस और दीर्घकालिक प्रयास है, जिसे उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलना विभागीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दुर्ग: जिले में अब तक 302.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article दुर्ग: आरसेटी द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए प्रशिक्षण 12 जुलाई से प्रारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?