BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: किसी भी बच्चे को भीख मांगते देखे तो तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

किसी भी बच्चे को भीख मांगते देखे तो तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दें

Basant Ratre
Last updated: September 24, 2025 3:08 pm
Basant Ratre 82 Views
Share
4 Min Read
07
SHARE

नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को दिलाई जाएगी सुरक्षा

मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाइन, विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम मंदिर देवालय, दुर्गा पंडालों में किया निरीक्षण

     कवर्धा 22 सितंबर 2025। नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में बढ़ती भीड़ के बीच कई बच्चे भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाते हैं इसे रोकने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि वह किसी भी बच्चे को भीख मांगते दिखे तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
      जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंचल यादव के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्प लाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम द्वारा नवरात्रि के पावन में शहर के मंदिर, देवालय दुर्गा पंडालों व परिसरों का भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान टीम ने  भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उसके पुनर्वास के लिए योजना बनाई जा रही है।
    माता-पिता और अभिभावकों को समझाइश दिया गया कि वह बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें और भिक्षा मांगने के लिए मजबूर ना करें ,श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया गया कि वह बच्चों को भिक्षा देने की बजाय उसकी पढ़ाई और पुनर्वास में सहयोग करें। संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय पुलिस और समाज, सभी संगठनों के साथ मिलकर मंदिर परिसरों के अलावा बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी भ्रमण किया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई कि अगर वह किसी बच्चे को भिक्षावृत्ति करते देखे तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
      किशोर न्याय( बालको की देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 76 के अनुसार, जो कोई व्यक्ति किसी बच्चे का वास्तविक प्रभार अथवा नियंत्रण रखता है और उसे भीख मंगवाने के लिए नियोजित करता है, वह पाँच वर्ष तक के कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने से दंडनीय है। वहीं, धारा 77 के तहत, किसी भी योग्य चिकित्सक के आदेश के बिना किसी बच्चे को नशीली शराब या नशीली दवा या मनोदैहिक पदार्थ देने वाले को सात वर्ष तक के कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य यह है कि बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना प्राथमिकता है और यह अभियान पूरे नवरात्रि के बाद आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी बच्चों का बचपन नष्ट न हो ।
        इस नवरात्रि महापर्व अभियान में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा दो टीम गठित किया गया है, जिसमें पहले पाली में सुबह 7 से 10 में श्री महेश कुमार निर्मलकर परियोजना समन्वयक, श्री विनय कुमार जँघेल, चंद्रशेखर जँघेल सुपरवाइजर, मंदाकिनी वर्मा केस वर्कर, भारती धुर्वे केस वर्कर तथा द्वितीय पाली शाम 4 से 8 रात में श्री अविनाश ठाकुर परामर्शदाता, श्री रामलाल पटेल सुपरवाइजर, श्याम धुर्वे सुपरवाइजर, प्रिंसी गुप्ता आउटरिच वर्कर, खेमलाल खटर्जी टीम में शामिल है और विशेष पुलिस इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250923 WA0009 scaled रायगढ़ की बेटी यशस्वी ने किया अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन 👉डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
Next Article IMG 20250925 WA0011 अडानी फाउंडेशन ने महाजेनको प्रभावित क्षेत्र में स्कूली बच्चियों को भेंट की साइकिलें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0030
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल पर गतिरोध हुआ समाप्त
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0016
बरौद खदान विवाद में नया मोड़: आरोपों की जगह कथित वसूली पर प्रशासन की नजर महेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर SECL अधिकारी ने उठाए सवाल, 18 अगस्त की घटना से किया इनकार — संघ के नाम पर टोकन व कथित वसूली को लेकर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
4305778
घरघोड़ा नहीं, अब पत्थलगांव संभालेंगे क्षितिज गुरभेले; बने नए एसडीएम
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?