BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नारी शक्तियों का सम्मान समारोह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नारी शक्तियों का सम्मान समारोह

Basant Ratre
Last updated: May 28, 2025 7:17 pm
Basant Ratre 73 Views
Share
3 Min Read
SHARE

महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन समारोहदेवी अहिल्याबाई का जीवन युगद्रष्टा प्रशासक की प्रेरक यात्रा – नारायण चंदेलअम्बिकापुर, 28 मई 2025

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन“ का आयोजन माता राजमोहिनी देवी भवन में किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण चंदेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं में शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती रश्मित कौर, चिकित्सा में डॉ अपेक्षा सिंह, समाज सेवा में श्रीमती शिखा सिंह, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका भगत, अनुपा इक्का, अलका, इंदु, डोली, सेवी, खेल के क्षेत्र में खुशबू गुप्ता व एलिजिबा तिर्की, स्वच्छता में शशि सिन्हा, साहित्य, खेल व संस्कृति में अलिसा शेख, समाज सेवा में आकृति जायसवाल व खुशबू यादव, संस्कृति में ऐश्वर्य, सिद्धि व आदि शक्ति तथा शिक्षा में डोली विश्वास को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा, “देवी अहिल्या बाई का जीवन एक सामान्य बालिका से युगद्रष्टा प्रशासक बनने की प्रेरणादायक यात्रा है। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।

आज उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है ताकि हम भारत को सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बना सकें।“ विधायक राजेश अग्रवाल ने देवी अहिल्या को न्याय, सेवा और सुशासन की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन यह दिखाता है कि धर्म और जनकल्याण साथ चल सकते हैं।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि देवी अहिल्या का समावेशी दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने वंचितों व जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।महापौर मंजूषा भगत ने उन्हें सशक्त नारी नेतृत्व की मिसाल बताते हुए कहा कि करुणा और संकल्प से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा, “देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन धर्म, सेवा व नारी शक्ति का प्रतीक है। हमें उनके मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।

“कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शिल्पा पांडे और जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने किया। आभार प्रदर्शन राज्य युवा आयोग के सहायक संचालक रामकुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारीगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : समाधान शिविर में सुवम एवं गोरेपद को मिला आयुष्मान कार्ड
Next Article अम्बिकापुर : बाल सम्प्रेक्षण गृह, विशेष गृह में खाद्यान्न सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्रियों के क्रय हेतु 10 जून तक निविदा आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260530 164849
पंडरिया अंधीयारखोर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विशेष जन समस्या निवारण शिविर 02/06/26 का आयोजन किया जाएगा।
Blog May 30, 2026
spiral null 1780125534783
💥👉समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, खेल और विज्ञान का पाठ ⚡शासकीय प्राथमिक शाला कसैया में 10 दिवसीय समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा निखारने का मंच
Blog May 30, 2026
FB IMG 1780106306319
💥👉आंगनबाड़ी में मासूमों को पिलाया जा रहा आयरनयुक्त दूषित पानी! स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा ⚡छैडोरिया गांव की आंगनबाड़ी में पेयजल संकट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़
Blog May 30, 2026
file 000000009d58720ba4a97fbf7dbd281d
💥👉⚡छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट: आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा
Blog May 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?