BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: PM Awas Yojana (शहरी) 2.0 के तहत घरघोड़ा नगर पंचायत ने किया हितग्राही सर्वेक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

PM Awas Yojana (शहरी) 2.0 के तहत घरघोड़ा नगर पंचायत ने किया हितग्राही सर्वेक्षण

Basant Ratre
Last updated: November 16, 2024 3:49 pm
Basant Ratre 151 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241116 WA0030
SHARE

घरघोड़ा : पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घरघोड़ा नगर पंचायत सीएमओ श्री निलेश केरकेट्टा के नेतृत्व में नगर के सभी 15 वार्डों में निवासरत जरूरतमंद लोगों को सूचित कर कार्यालय में आमंत्रित किया गया और संबंधित योजना की जानकारी देते हुए पात्रता रखने वाले शहरी आवासहीन लोगों को प्रक्रिया में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों का सांकेतिक रूप से सर्वेक्षण प्रपत्र भी भरा गया और प्रथम चरण में योजना से वंचित रहे सभी पात्र हितग्राहियों को 2.0 में लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस तरह नगर पंचायत घरघोड़ा में नगरव्यापी हितग्राही सर्वेक्षण का सफलतम कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव राज्य ने शहरी आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का कल प्रदेशव्यापी शुभारंभ कर दिया है। श्री साव ने 15 नवंबर को दोपहर ढाई बजे मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इसकी विधिवत शुरुआत किए।

PM Awas Yojana: केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया और आवास उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की गई।

2.0 में तीन आय वर्ग शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए योजना को चार श्रेणियों लाभार्थी आधारित निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास, किफायती किराया आवास तथा ब्याज सब्सिडी योजना में विभाजित किया गया है।

भारत सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए तीन आय वर्गों के हितग्राहियों को इसमें शामिल किया है। तीन लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडल्ब्यूएस), छह लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले निम्न आय वर्ग (एलआईजी) एवं नौ लाख रुपए तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241115 WA0028 भारतीय जनता पार्टी,मंडल कुड़ुमकेला संगठन पर्व मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि:_राधेश्याम राठिया
Next Article IMG 20241117 WA00092 मारपीट मामले में जूटमिल में पुलिस की सख्त कार्रवाई: मारपीट में शामिल दो आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260906 WA0040
सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्यता में राहत की मांग तेज, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सांसद राधेश्याम राठिया को सौंपा ज्ञापन
घरघोडा़ रायगढ़ September 6, 2026
IMG 20260906 WA0008 scaled
बिलासपुर की घटना के बाद रायपुर में उठी अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग, हर प्रतिमा पर CCTV लगाने का सुझाव
राजधानी छत्तीसगढ़ September 6, 2026
दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
कवर्धा September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों का किया अभिनंदन, भावना दीदी की साइंस पाठशाला कार्यशाला का भी शिक्षकों ने किया अवलोकन
कवर्धा September 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d