BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 6:52 pm
Basant Ratre 7 Views
Share
3 Min Read
SHARE

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 फरवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक लेकर एसआईआर के संबंध में जानकारी दिए।

कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने में जिले के नागरिकों, निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री कुबेर सर्राटी, कांग्रेस पार्टी से श्री पुष्प राज सिंग, जनता कांग्रेस (जे.) से रिजवान अंसारी और आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि चार माह तक चले इस व्यापक अभियान के उपरांत आज जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 2,37,061 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 3,824 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चार माह तक लगातार संचालित किया गया।

23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं, जिनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। 310 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन किया गया।

कुल 2,56,530 मतदाताओं के डाटा का मिलान एवं मैपिंग कार्य पूर्ण किया गया। प्राप्त 2,33,510 गणना प्रपत्रों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टियों की पहचान कर आवश्यक संशोधन किए गए। नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम सूची में अद्यतन किए गए।

प्रारंभिक एवं अंतिम प्रकाशन के बीच कुल 19,469 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई। वहीं प्रारूप सूची के बाद अंतिम सूची में 3,914 की शुद्ध वृद्धि हुई।

अभियान के दौरान 1 ईआरओ, 5 एईआरओ, 330 बीएलओ तथा 921 बीएलए सहित अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

मीडिया, राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ।जिले की वेबसाइटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/तथाhttps://ceochhattisgarh.nic.in/पर सूची उपलब्ध कराई गई है।

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त मुद्रित एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क प्रदान की गई। मतदाता अपना नाम निम्न माध्यमों से जांच सकते हैंhttps://ceochhattisgarh.nic.in/

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विधायक ने सोनोग्राफी जांच केंद्र का किया शुभारंभ
Next Article गरियाबंद : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद गरियाबंद जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Blog February 21, 2026
रायपुर : माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Blog February 21, 2026
रायगढ़ : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन
Blog February 21, 2026
मुंगेली : विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?