BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : फाइलेरिया संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर ने स्वयं दवा सेवन किया और लोगों को किया प्रेरित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : फाइलेरिया संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर ने स्वयं दवा सेवन किया और लोगों को किया प्रेरित

Basant Ratre
Last updated: February 11, 2026 9:00 pm
Basant Ratre 45 Views
Share
1 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 फरवरी 2026

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया (हाथीपांव) संक्रमण से बचाव हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज जिला चिकित्सालय में स्वयं दवाई का सेवन किया और लोगो को भी अनिवार्य रुप से दवा का सेवन करने प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस अभियान के तहत 12 फरवरी तक सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बूथ लगाकर दवा का वितरण किया जाएगा।

13 से 22 फरवरी तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर योग्य व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। किसी कारणवश छूटे हुए व्यक्तियों को 23 से 25 फरवरी तक दवा का सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में कुल 671 दल तैनात किए गए हैं।

कार्यक्रम की निगरानी के लिए 149 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक योग्य व्यक्ति को एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आइवरमेक्टिन की दवा का सेवन कराया जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : कटनी में 23 फरवरी को होगी महिला सेना पुलिस भर्ती रैली
Next Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर ने फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर नागरिकों को दवा सेवन करने किया अपील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260727 WA0036
वर्दी के भीतर का दर्द: हसौद थाने में आरक्षक जय कुमार लहरे की आत्महत्या ने उठाए कई गंभीर सवाल
Blog July 27, 2026
IMG 20260727 WA0032
हाईवे पर मौत के खतरे से बचाने निकली पुलिस: मवेशियों के गले में बांधे रेडियम बैंड, सड़क सुरक्षा का अनोखा अभियान शुरू
Blog July 27, 2026
file 00000000518c8208b61385af58ddc893
रायगढ़ में आज बरसेंगे मेघ, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार IMD ने जारी किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Blog July 27, 2026
file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?