BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने दूरस्थ क्षेत्र देवभोग का किया सघन दौरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने दूरस्थ क्षेत्र देवभोग का किया सघन दौरा

Basant Ratre
Last updated: April 26, 2025 5:38 pm
Basant Ratre 64 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पीएम जनमन के तहत सड़क, शासकीय निर्माण कार्य एवं देवभोग स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देशगरियाबंद 26 अप्रैल 2025 जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने जिले में नियुक्ति के पश्चात आज प्रथम प्रवास के तहत देवभोग क्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न जगहों में पहुंचकर शासकीय निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार बसाहट को पक्की सड़क से जोड़ने डुमाघाट से चिटकीमुड़ा तक बन रहे 3.8 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क में पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा गुणवत्ता परीक्षण के लिए किए जा रहे स्ट्रैंथ टेस्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के कार्यों को समय सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में अच्छे क्वालिटी के सामग्रियों का उपयोग करने को भी कहा। कलेक्टर ने इस दौरान आसपास के ग्रामीणों से भी चर्चा की। उन्होंने गांव में उपलब्ध बिजली, पानी एवं मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत मदांगमुडा से देवभोग तक डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धौराकोट पहुंचकर समाधान शिविर आयोजित होने वाले स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने छायेदार जगह को शिविर के लिए चिन्हांकित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने देवभोग में निर्माणाधीन एसडीएम, तहसील कार्यालय एवं न्यायालय परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रगति लाते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, एसडीएम श्री तुलसीदास मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।कलेक्टर ने देवभोग सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा – कलेक्टर श्री उइके ने देवभोग प्रवास के दौरान देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या एवं संसाधनों की भी जानकारी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश मौके पर मौजूद प्रभारी अधिकारियों को दिए। उन्होंने किडनी मरीजों के इलाज के लिए केंद्र में संचालित डायलिसिस यूनिट का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने देवभोग के स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, ड्रेसिंग कक्ष, प्रयोगशाला, एक्सरे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, फार्मेसी स्टोर, जेनेरिक दवा दुकानों सहित पूरे परिसर का अवलोकन कर संधारित रिकार्ड के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं बेहतर देखभाल सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकार की कलेक्टर ने की समीक्षा
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : राज्यपाल 28 एवं 29 अप्रैल को जिला प्रवास के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?