नगरपालिका परिषद के कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष व पार्षद के पक्ष में मतदान करने की अपील
पंडरिया छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का एक दिवसीय क़बीरधाम जिला आगमन के दौरान कवर्धा, पांडातराई व पंडरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के सभी योजनाओं को विष्णुदेव साय सरकार ने बंद कर दिया वही आपको बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आगे कहा कि 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने नगर के विकास के लिए काफी प्रयास किये साथ ही भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के संचालित योजनाओं को बंद कर दिया पूर्व की योजनाओं के नाम परिवर्तन कर योजनाओं को संचालित किया जा रहा है वही कहा कि पंडरिया को नगरपालिका की घोषणा कांग्रेस की सरकार ने किया साथ ही हरिनाला पुल निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने ही दिया जिसे भाजपा सरकार वाहवाही लूट रही है पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ठहाके लेते हुए अपने अंदाज में कहा कि कका अभी जिंदा है वही पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी 18 पार्षदों को भारी मतों से विजयी बनाये साथ ही नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी राजिन सुजीत गायकवाड़ को विजयी बनाये इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेतागण वा आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
